Search

 
 
 

हरियाणा : पलवल में हिंदू महापंचायत, 28 अगस्त को बृजमंडल यात्रा निकाले जाने का फैसला, हथियारों के लाइसेंस मांगे

 
New Delhi : हरियाणा के नूंह में 28 अगस्त को फिर बृजमंडल यात्रा निकाली जायेगी. जानकारी के अनुसार यह फैसला आज रविवार को पलवल में हुई हिंदू महापंचायत में लिया गया.महापंचायत में निर्णय लिया गया कि इसी माह दोबारा बृजमंडल यात्रा निकाली जायेगी. जान लें कि यात्रा हिंसा के कारण अधूरी रह गयी थी. यह भी कहा गया कि यात्रा की तिथि आगे पीछे की जा सकती है.                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
नूंह में पिछले माह 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था. उसके बाद हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो गयी थी.

नूंह हिंसा की जांच NIAसे कराये जाने की मांग

हिंदू महापंचायत में नूंह हिंसा की जांच NIAसे कराये जाने की मांग की गयी. हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों को एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी.घायलों के परिवार को 50 लाख दिये जाने तथा दंगे में जिसका नुकसान हुआ,उसका सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की गयी. महापंचायत में अवैध घुसपैठियों (बांग्लदेशी और रोहिंग्या) को देश से निकालने की मांग की गयी. यह भी मांग की गयी कि नूंह जिले सहित आसपास के गांव के लोगों को हथियारों के लाइसेंस दिये जायें. अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी, मेवात में हेड क्वार्टर बनाया जाये.

 पुलिस गलत हरकत या बयानबाजी पर कार्रवाई करेगी

खबरों  अनुसार पलवल में हिंदू महापंचायत को विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा फिर से शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा करने की अनुमति प्रदान की गयी थी. पलवल एसपी लोकेंद्र सिंह के अनुसार शर्तों पर अनुमति दी गयी है. कहा कि घृणास्पद भाषण पर रोक है. पुलिस हर व्यक्ति पर नजर गलत हरकत या बयानबाजी करने पर कार्रवाई की जायेगी.

खून गरम रखना पड़ेगा, हुई भड़काऊ बयानबाजी

महापंचायत में हरियाणा गौ रक्षक दल के आचार्य आजाद शास्त्री ने करो या मरो की स्थिति करार देते हुए युवाओं से हथियार उठाने के लिए कहा. शास्त्री ने कहा कि हमें अविलंब मेवात में 100 हथियारों(राइफल) का लाइसेंस लेना चाहिए. कहा कि राइफलें लंबी दूरी तक फायरिंग कर सकती हैं. कहा कि इस देश का विभाजन हिंदू और मुसलमानों के आधार पर हुआ था. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे एफआईआर होने से डरे नहीं. मेरे खिलाफ भी FIR हैं, लेकिन हमें डरना नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही