Search

 
 
 

हरियाणा : पंचकूला में स्कूल बस खाई में गिरी, चालक समेत कई बच्चे घायल

 
Haryana :  हरियाणा के पंचकूला में शनिवार को बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी. यह हादसा पंचकूला में मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास हुआ है, जहां पंजाब से आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी और खाई में गिर गयी. इस हादसे में बस में सवार 15 बच्चे घायल हो गये. सभी घायल बच्चों को मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे में बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को हादसे की जानकारी दे दी है.

पंजाब से आ रहे थे मोरनी हील्स घूमने

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के 45 बच्चे और तीन अन्य लोग घूमने के लिए मोरनी हील्स जा रहे थे. जैसे ही बस मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास के पास पहुंची, चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. चालक व बच्चों को बस से बाहर निकाला गया और और इलाज के लिए मोरनी पीएचसी में भर्ती किया गया. सीएमओ खुद मौके पर मौजूद थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही