Search

 
 
 

हरियाणा : ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में धारा 144 लागू, खट्टर ने DGP और CID चीफ के साथ  मीटिंग की

 
New Delhi : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 28 अगस्त की ब्रजमंडल यात्रा को लेकर कहा है कि नूंह में यात्रा को परमिशन नहीं दी गयी है. कहा कि नूंह में यात्रा के समय हिंसक घटना हो चुकी है. इस संबंध में सावधानी बरतने की जरूरत है. साथ ही कहा कि मंदिरों में पूजा-अर्चना करने का अधिकार सबको है. उन्हें श्रद्धा के अनुसार छूट मिलेगी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
  खट्टर ने लोगों से अपील की कि वे यात्रा करने से बचें. अपने क्षेत्र में मौजूद मंदिरों में पूजा अर्चना करें. कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना सरकार का दायित्व है. सरकार की कोशिश है कि लॉ एंड ऑर्डर बना रहे. जान लें कि इससे पहले प्रशासन ने भी यात्रा को परमिशन नहीं दी है. नूंह में धारा 144 लगा दी गयी है. स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट 28 अगस्त तक बंद हैं.

CM के बयान पर विश्व हिंदू परिषद भड़का

नूंह में ब्रज मंडल यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने जानकारी दी कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे यात्रा का श्रीगणेश होगा. मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा यात्रा को इजाजत नहीं दिये जाने की बात पर बंसल ने कहा कि परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता. कहा कि सावन का आखिरी सोमवार है. हर श्रद्धालु का अधिकार है कि वह अपने ईष्ट का जलाभिषेक करे. विनोद बंसल कहा कि भारत एक धर्मपरायण देश है. किसी भी धार्मिक यात्रा के लिए परमिशन की जरूरत नहीं. पूछा कि क्या कभी कुंभ के लिए परमिशन ली जाती है.

स्कूल-कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी

खबरों के अनुसार नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा फिर ब्रजमंडल यात्रा निकाले जाने की घोषणा किये जाने पर सीएम खट्टर ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और CID के चीफ एडीजीपी आलोक मित्तल के साथ मीटिंग की. जानकारी के अनुसार डीजीपी ने 5 सीमावर्ती राज्यों के साथ मीटिंग कर अतिरिक्त चौकसी रखने की अपील की है. सोशल मीडिया पर डेली मॉनिटरिंग करने के निर्देश हरियाणा पुलिस को जारी किये गये हैं. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यात्रा निकाले जाने को लेकर कहा, अगर यात्रा निकलेगी तो इसका पूरा इंतजाम है. हर इलाके में पुलिस तैनात है.जिले में RAF और पैरामिलिट्री को जवान तैनात किये गये हैं. शाम को फ्लैग मार्च निकाला जायेगा. स्कूल-कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थाएं 28 अगस्त को बंद रहेंगी. इसके अलावा बैंकों को बंद किये जाने की सूचना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही