Search

 
 
 

भाजपा कार्यालय में मना हरियाणा की जीत का जश्न,  बाबूलाल मरांडी बोले, यह पीएम मोदी पर विश्वास की जीत है

 
भाजपा की नीतियों , कार्यक्रमों पर जनता का भरोसा बढ़ास जम्मू कश्मीर की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत किया  Ranchi :  भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर राज्य के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद उत्सव मनाया गया . कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी ढोल बाजे के साथ खूब थिरके . पटाखे फोड़े और मिठाईयां भी बांटी . मरांडी ने पीएम  नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व सहित पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी . कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व,विकास योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है . षड्यंत्रकारियों की पोल खुली है . हरियाणा की जनता ने भाजपा के पिछले 10 वर्षों के काम पर फिर से मुहर लगा दी है . हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के झूठ और षडयंत्र को भी नाकार दिया है .

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है . उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भी आनेवाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा नेतृत्व की सरकार बनाएगी . प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत को देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है इसलिए लगातार भाजपा पर भरोसा बढ़ा है . पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में और अब हरियाणा की हैट्रिक बनाकर जनता ने धोखेबाज दलों को सबक सिखाया है . इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता अजय साह,जिलाध्यक्ष वरूण साहू, योगेन्द्र प्रताप, रमेश सिंह, पूजा सिंह, विनय सिंह, राजू सिंह, वलराम सिंह, धमेन्द्र दूबे मनोज दूबे, देवराज सिंह, पंकज सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, सुरेन्द्र मण्डल, कुंदन कुमार, सुबोध कांत,अरुण झा,सुधीर श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही