Search

क्या सच में राजधानी में बढ़ा अपराध ?

Saurav Singh Ranchi: रांची में होने वाली हर छोटी-बड़ी और चर्चित घटनाओं का खुलासा करने के बाद भी पिछले कुछ महीनों से रांची पुलिस निशाने पर है. खासकर विपक्षी पार्टी के तो क्या सच में रांची में अपराध और नक्सलवाद बढ़ी है. क्या सच में रांची में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पिछले सालों की तुलना में खराब हो गयी है. हमने आंकड़ों से इसे समझने की कोशिश की है. आइये आपराधिक घटनाओं की स्थिति को देखते हैं क्या सच में राजधानी में अपराध बढ़ गया है. दुष्कर्म की घटनाएं वर्ष   संख्या 2018     179 2019      191 2020      231 2021      206 नोट: दुष्कर्म के 90 फीसदी मामले में प्रेम प्रसंग की वजह और जान पहचान के लोग शामिल लूट की घटनाएं वर्ष    संख्या 2018      98 2019      200 2020      221 2021      166 डकैती की घटनाएं वर्ष     संख्या 2018     14 2019      15 2020      10 2021       06 हत्या की घटनाएं वर्ष    संख्या 2018       186 2019       175 2020     167 2021      186 फिरौती के लिए अपहरण वर्ष    संख्या 2018       07 2019       02 2020     03 2021      01 अपराध की स्थिति में न ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और ना ही बहुत ज्यादा कमी. ऊपर के आंकड़े बताते हैं कि अपराध की स्थिति पहले के तीन सालों की जैसी ही है. इसमें ना तो ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और ना ही बहुत ज्यादा कमी. यानी कम से कम आंकड़ों में स्थिति पहले की तरह है. हालांकि आंकड़ों का अपना खेल है. अपराध की स्थिति को सिर्फ आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता. घटना की तीव्रता, उसके स्थान और घटना होने के तरीके से भी हालात को अलग-अलग व्याख्या करते हैं. कुछ घटनाएं समाज और लोगों को चौंकाते हैं. जिससे लोगों को लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर समाप्त हो गया है. तो क्या राजधानी में ऐसी कोई स्थिति बनी है ! इसे भी पढ़ें-सिंगल">https://lagatar.in/the-enforcement-team-of-the-corporation-will-run-an-awareness-campaign-for-7-days-regarding-the-single-use-plastic-ban-then-take-punitive-action/">सिंगल

यूज प्लास्टिक बैन को लेकर निगम की इंफोर्समेंट टीम 7 दिन तक जागरुकता अभियान चलाएगी, फिर करेगी दंडात्मक कार्रवाई

पिछले 2 सालों की तुलना में सबसे अधिक अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में हर दिन औसतन 11 अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज रही है. पिछले दो सालों की बात करें तो रांची में 2021 में सबसे अधिक अपराधी पकड़े गए हैं. साल 2019 में जहां 2910, साल 2020 में 2774 और साल 2021 में 3029 अपराधी पकड़े गए हैं. इसके अलावा अलग-अलग नक्सली और उग्रवादी संगठन के 47 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-election-only-a-formality-draupadi-murmus-victory-fixed-dr-lambodar-mahto/">राष्ट्रपति

का चुनाव केवल औपचारिकता, द्रौपदी मुर्मू की जीत तय : डॉ लंबोदर महतो
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp