Search

 
 
 

पटना: मोनाजिर हसन व देवेंद्र यादव ने जन सुराज से दिया इस्तीफा

 
Patna: पार्टी ने अभी गति भी नहीं पकड़ी और इस्तीफा का दौर शुरू हो गया. यह दौर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में शुरू हो गया है. दरअसल जनसुराज की कोर कमेटी गठित होने के साथ ही पार्टी के दो कद्दावर नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. ये नेता पूर्व सांसद मुनाजिर हसन और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव हैं. पीके को भेजे पत्र में दोनों ने इस्तीफा देने की घोषणा की है. अपने पत्र में दोनों ने कहा है कि वे कोर कमेटी से इस्तीफा दे रहे हैं. इस्तीफे की वजह को निजी कारण बताया गया है. साथ ही दोनों ने इस्तीफे की कॉपी प्रशांत किशोर को भेजा है. मोनाज़िर हसन जुलाई में जन सुराज पार्टी में शामिल हुए थे. झंझारपुर से राजद के पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव अगस्त में जन सुराज में शामिल हुए थे. देवेंद्र राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समय से ही वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे हैं और मिथिलांचल क्षेत्र में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं. वे फुलपरास से विधायक भी चुने गए थे. वे युवा लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और जून 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में वाणिज्य के अतिरिक्त प्रभार के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही