Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाटगम्हरिया हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने ही मां-पिता, भाई और अपने बेटे को मौत के घाट उतारा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 36 घंटे के अंदर सुलझा ली है. मिली जानकारी के अनुसार हत्या का मास्टरमाइंड मृतक ओनामुनी खंडाईत का बड़ा बेटा मरमत खंडाईत और उसका एक दोस्त राम सिंकू ही निकला. दोनों ने मिलकर शुक्रवार देर रात को हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस के सामने दोनों ने स्वीकारोक्ति बयान दे दिया है. दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि लगातार पारिवारिक झगड़ा होता था, इसी से छुटकारा पाने के लिये हत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था. मैंने अपने दोस्त के साथ योजना बनाकर शुक्रवार रात को मेरे पिता ओनामुनी खंडाईत, भाई गोबरो खंडाईत, माता मानी खंडाईत तथा मेरे छह वर्ष के पुत्र मुगरू खंडाईत को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारा ने कहा कि पुत्र मुगरू खंडाई को मारने का उद्देश्य नहीं था. लेकिन उसे गलती से चोट लग गयी. जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. उसको मारने का योजना नहीं थी. मरमत खंडाईत ने कहा कि उसके माता-पिता उसे हड़िया पीने से भी रोकते थे, जिससे वह गुस्से में था. एसपी अजय लिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया.

बच्चे के साथ चार लोगों की हुई थी हत्या

चाईबासा से 30 किमी दूर हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में शुक्रवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या की गई थी, जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. परिवार के चारों सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार करके की गई है. सभी शवों को घर से ही बरामद किया गया था. केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत, उसकी पत्नी मानी खंडाईत, उसके पौत्र मुगरू खंडाईत तथा भाई गोबरो खंडाईत की हत्या हुई है.

ओनामुनी खंडाईत थे घर का मुखिया

मृतक ओनामुनी खंडाईत घर के मुखिया थे. उसके दो पुत्र थे मरमत खंडाईत व गोबरो खंडाईत. मरमत खंडाईत सबसे बड़ा बेटा है जिस पर हत्या का आरोप है. जबकि गोबरो खंडाईत दूसरा बेटा है. मरमत खंडाईत के दो बेटे थे. जिसमें एक बड़ा बेटा मुगरू खंडाईत जिसे मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं उनका एक छोटा बेटा अब भी है. मृतक मानी खंडाईत मरमत खंडाईत की मां है. हालांकि मरमत खंडाईत की पत्नी भी उस समय घर पर ही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही