Search

 
 
 

हटिया व एचईसी मजदूर यूनियनों ने मनायी अंबेडकर जयंती

 
Ranchi :  हटिया मजदूर यूनियन कार्यालय के प्रांगण में भारत रत्न डाॅ भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी. विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल अमल आजाद ने संविधान के शिल्पकार डाॅ अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने संघर्ष करो और संगठित व शिक्षित बनो के मूल मंत्र पर आगे बढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि यही मंत्र समाजिक समरसता, धार्मिक और अंधविश्वास को दूर करने में सफल हुआ. संविधान में सभी धर्मों के प्रति सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक स्वतंत्रता उल्लेख है.

चार श्रम संहिता लाने का मकसद, मजदूरी वही जो मालिक दे

हटिया मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय लोकतंत्र की रीढ़ है. भाजपा इसे ही खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन करना चाहती है. भाजपा संविधान को ही खत्मकर मनुवादी संविधान लाना चाहती है. यह तभी संभव है जब संसद में दो तिहाई बहुमत हो, इसलिए भाजपा 400 पार का नारा दे रही है. कहा कि भाजपा का छुपा हुआ एजेंडा बाहर आ गया है. समस्त सार्वजनिक उद्योगों को खत्म करने से आरक्षण और सार्वजनिक उद्योगों को समाप्त करने से मजदूरी का प्रतिस्पर्धा खत्म होगा. कहा कि चार श्रम संहिता लाने का मकसद भी यही था कि मजदूरी वही जो मालिक दे. ..............

एचईसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ की बैठक में नये टेंडर पर चर्चा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/whatsapp-image-2024_04_14-at-3.04.19-pm_761.jpg"

alt="" width="1040" height="780" />
  • अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
Ranchi :  एचईसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ के तत्वाधान में रविवार को सुनील पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक की शुरुआत में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद बैठक में शामिल ठेका श्रमिकों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा. मौके पर संघ के महामंत्री उदय शंकर ने कहा कि प्रबंधन हम सब का टेंडर जल्द से जल्द निकलने का प्रयास करें, ताकि हम कारखाने में जाकर उत्पादन करने में पहले की तरह पुण्य का भागीदार बने रहें. इसके अलावा बैठक में एचईसी का उत्पादन बढ़ाने को लेकर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार के अलावा अनिल कुमार तिवारी, सुधीर कुमार चौधरी, सुजीत कुमार झा, शिवनारायण, जय नारायण, जौन तिग्गा, संदीप सेन, पिंकू मिश्रा, असलम घनश्याम ठाकुर, रवि रंजन पांडे, कुंदन, अजय शर्मा, बि गोप के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही