Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: हटिया मेमू एक्सप्रेस रद्द, परीक्षा स्पेशल ट्रेन शुरू

Ranchi: रांची रेल मंडल के कुरकुरा-ओड़गा रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक किया जा रहा है. जिसको लेकर हटिया मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी. साथ ही रांची रेल मंडल से होकर परिचालित ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया गया है. साथ ही रेलवे रांची से पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है.

रांची रेल मंडल से ट्रेन रद्द

ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 10, 11, 12, 16, 17, 18, 19 और 23 जून को रद्द रहेगी.

ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 06066 धनबाद-ताम्बरम स्पेशल (वाया-रांची) 12 जून से मूरी आगमन 09:03 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, रांची आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे एवं हटिया आगमन 10:35 बजे प्रस्थान 10:40 बजे होगा. ट्रेन संख्या 06092 बरौनी-कोच्चुवेली स्पेशल (वाया-रांची) 11 जून से बोकारो स्टील सिटी आगमन 08:37 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, मूरी आगमन 09:48 बजे प्रस्थान 09:50 बजे, रांची आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:40 बजे, हटिया आगमन 11:55 बजे प्रस्थान 12:00 बजे एवं राउरकेला आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:35 बजे होगा. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-heavy-rain-accompanied-by-thunder-temperature-dropped/">चांडिल

: गरज के साथ हुई झमाझम बारिश, तापमान गिरा

रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 

ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 04 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह वातानुकूलित 2-टियर का 01 संयुक्त कोच कुल 13 कोच होंगे. ट्रेन संख्या 08639 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8 जून शनिवार को (केवल 01 ट्रिप), रांची से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का रांची प्रस्थान 14:10 बजे, मूरी आगमन 15:20 बजे प्रस्थान 15:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:20 बजे, गोमो आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे, कोडरमा आगमन 18:32 बजे प्रस्थान 18:34 बजे, गया आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:20 बजे एवं पटना आगमन 23:00 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08640 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 9 जून रविवार को (केवल 01 ट्रिप), पटना से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का पटना प्रस्थान 21:00 बजे, गया आगमन 22:55 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, कोडरमा आगमन 00:35 बजे प्रस्थान 00:37 बजे, गोमो आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, मूरी आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:05 बजे एवं रांची आगमन 05:30 बजे होगा. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/10-day-chess-camp-concludes-in-chaibasa/">चाईबासा

में 10 दिवसीय शतरंज कैंप का समापन

ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी 

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. जिसको लेकर ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 9 जून को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी. इसे भी पढ़ें - चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-blood-donation-camp-of-marwari-yuva-manch-on-9th/">चक्रधरपुर

: 9 को मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही