Search

 
 
 

मोदी सरकार के 9 साल में बढ़ा नफरत, महंगाई और भ्रष्टाचार : धीरज दुबे

 
प्रधानमंत्री मोदी ने मंडल डैम का किया था झूठा शिलान्यास : धीरज दुबे Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के सांसद और दिग्गज नेता घूम-घूमकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. जबकि 9 वर्ष के कार्यकाल में देश में झूठ, नफरत, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है. केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरी तरह से पूंजीपतियों को समर्पित रहा. प्रधानमंत्री ने दिन-रात मेहनत कर गौतम अडानी की कंपनी को देश-विदेश में ठेका दिलवाने काम किया. परिणामस्वरूप अदाणी ग्रुप आज अमीरों की सूची में ऊपर हैं. धीरज दुबे ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार ने देश की सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर व्यक्ति विशेष की झोली में डालने का काम किया. नौजवानों को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा सपना ही रह गया. निजीकरण होने से देश के होनहार नौजवान निजी कंपनियों में न्यूनतम वेतनमान पर 12-14 घंटे नौकरी करने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-one-more-revolution-will-have-to-be-brought-to-improve-the-condition-of-tribals-babulal/">गिरिडीह

: आदिवासियों की स्थिति में सुधार को लानी होगी एक और क्रांति : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही