Search

सोनारी के दोमुहानी में नदी के तट पर कोरोना काल में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया

रानी आवंतीबाई फाउंडेशन ट्रस्ट का शांति हवन कार्यक्रम सोनारी दोमुहानी नदी तट पर संपन्न हुआ, विधायक सरयू राय सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए. Jamshedpur : रानी अवंतीबाई फाउंडेशन ट्रस्ट ने मंगलवार को सोनारी दोमुहानी में नदी तट पर शांति हवन किया.  यह आयोजन कोरोना काल में असमय निधन हो गए समस्त व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए किया गया. हवन कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय और भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष देव कुमार के सौजन्य से किया गया. इसे भी पढ़ें : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल!
हवन में आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर ईश्वर से कोरोना काल में मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की और संसार को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की. हवन पूजन पुजारी विनोद पांडेय ने किया. हवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर के संचालक वी नटराजन, भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, चुन्नु भूमिज, किरण सिंह, साधना मिश्रा, ओम प्रकाश, रवि सरदार, विनोद, राजेश, सुनील गुप्ता, श्याम सुंदर वर्मा, पप्पू, दीपक निषाद, अशोक, शैलेश ठाकुर, पूजा दास, जूली सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//