Search

 
 
 

क्या मशीनें तय करने लगी है कब आपको खुश होने की जरुरत है! अच्छा या बुरा?

when money stopped waiting for humans: आप कब उदास हैं. आप कब झूठ बोल रहे हैं. आप कब मोहब्बत में हैं. आप कब टूटने वाले हैं. सवाल यह है- यह अच्छा है, या बुरा?
 

 

 

 

 

 

 

 

 

- यह उसी हमारी उस नई जिंदगी जिसमें हम उतरने लगे हैं

Lagatar Desk: वरिष्ठ पत्रकार व द बोनस (अमर उजाला) के संपादक अंशुमान तिवारी ने एक किताब लिखी है. नाम है- 2035: When Money Stopped Waiting For Humans. यानी 2035: जब पैसा इंसानों का इंतजार करना बंद कर दिया. या यूं कहें "जब धन ने इंसानों का इंतजार करना बंद कर दिया" या "जब पैसा इंसानों की प्रतीक्षा से मुक्त हो गया". आप जो भी कहें, सच तो यही है कि अब सब कुछ मशीनें तय कर रही हैं. तो क्या मशीनें अब यह भी तय करने लगीं हैं कि हमें कब खुश होने की जरुरत है. या अपनी किताब को लेकर अंशुमान तिवारी ने यह छोटी सी टिप्पणी लिखी है. आप भी पढ़िये... 

Anshuman Tiwari

साल 2035. Bangalore. Whitefield.

कार्तिक, 29 साल.

Software engineer 

अकेला रहता है.

घर उत्तर प्रदेश में है.

मां को छह महीने से नहीं देखा.

रात 2 बजकर 47 मिनट.

कार्तिक ने अपने दोस्त रोहित को WhatsApp पर एक meme भेजा.

Meme funny (मजाकिया बातें) था.

मगर उसने भेजने से पहले 43 सेकंड सोचा.

रोहित ने reply किया.

तभी कार्तिक के फोन पर एक notification आया.

"आपके typing rhythm (आप कैसे टाईप करते हैं) में पिछले 3 हफ्तों से micro-pauses बढ़ रही हैं.

आपकी voice (आवाज) की frequency गिरी है.

आपके location patterns simplify हुए हैं.

संकेत- आप कुछ परेशान हैं, अकेले हैं. कल से दो दिन आपका ऑफ‍िस बंद है.

आपके wallet (मोबाइल का एक एप्प जिसमें पर्स की तरह पैसा रखा है) ने आपके लिए Bangalore से Lucknow की flight book कर दी है.

Departure कल सुबह 6:30.

Confirmed.

कार्तिक ने मुस्कुरायां. आंख से एक आंसू भी गिरा.

यह उसकी Empath Agent Mira का फैसला था.

उसने तय कर लिया था- बिना कार्तिक के पूछे.

अगले दिन कार्तिक लखनऊ में अपनी मां के पैर छू रहा था.

मां ने पूछा- "अचानक कैसे आ गए?"

कार्तिक ने कहा- "बस, मन कर रहा था."

मन कर रहा था- मगर फैसला algorithm (अल्गोरिडम) ने किया.

लौटिए.

यह 2035 नहीं है. यह 2026 है.

Amazon के Halo band ने आपकी voice (आवाज) से tone पढ़ना शुरू कर दिया है.

Wysa, Woebot, Replika जैसे मेंटल हेल्थ AI apps का बाझार $6 billion पार कर गया है.

Delta, IBM, JP Morgan अब कर्मचारियों को wearable instruments देते हैं, पहनने वाले और उसके sentiment की monitoring करते हैं.

Meta की Ray-Ban glasses दरअसल eye contact पढ़ रही हैं.

Apple Watch अब आपका cortisol track करने की तैयारी में है.

Emotional AI industry इस साल 40 फीसद गति से बढ़ रही है.

Machines सीख रही हैं.

आप कब उदास हैं.

आप कब झूठ बोल रहे हैं.

आप कब मोहब्बत में हैं.

आप कब टूटने वाले हैं.

सवाल यह है- यह अच्छा है, या बुरा?

जब machine (मशीन) आपके लिए flight book (एयर टिकट) करती है, तो सुविधा है.

जब वो आपके लिए partner चुनने लगे, तो सवाल है.

जब मशीन यह तय करे कि अब आपको खुश होना चाहिए, तो खतरा है.

यह विभाजक रेखा बहुत पतली है और बहुत जल्दी टूटने वाली है.

इसलिए अगली बार जब आपका फोन कुछ ऐसा suggest (सलाह) करे जो आपके मन की बात हो..

एक पल रुक कर सोचिये.

क्या वो आपके मन की बात थी या आपके मन को ही मशीन ने घुमा दिया?

यह मेरी नई किताब का सबसे डरावना scene नहीं है। यह सबसे कोमल scene है.

कुछ तकनीकें इतनी सहजता के साथ हमारे भीतर उतर रही हैं हम जान भी नहीं पाते.

हमारे पास वॉलेट अब इंटेलीजेंट है.

उसमें पैसा खुद फैसले लेने लगा है.

और यह एक जगह नहीं कई जगह हो रहा है.

आइए भविष्‍य से मिलिये आज बन रहा है

आपके भीतर उतर रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही