Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट जूनियर किक बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप और सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन

Advertisement
Advertisement

75 से भी अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

Hazaribagh : हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ने डिस्ट्रिक्ट जूनियर ट्रेनिंग कैंप एवं सिलेक्शन ट्रायल का एक दिवसीय आयोजन आकाशदीप होटल में रविवार को किया गया. कार्यक्रम में 75 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतिभागियों का चयन 10 टेक्निकल सदस्यों द्वारा किया जा रहा है. यहां के चयनित खिलाड़ी आगामी 6 अगस्त को रांची खेलगांव में आयोजित झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष अजमेरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीम मॉडल स्कूल के प्राचार्य तामीरुद्दीन शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
हर्ष अजमेरा ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मैं आप सभी के साथ सदैव खड़ा हूं. किक बॉक्सिंग झारखंड में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. मेरी शुभकामनाएं सभी खिलाड़ियों के साथ है. हजारीबाग में बेहतर प्रदर्शन के साथ यह रांची में आयोजित कार्यक्रम में अपने शहर हजारीबाग का नाम रौशन करे. संघ अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि किक बॉक्सिंग खेल को हजारीबाग में कुछ दिन पूर्व ही प्रारंभ किया गया है. हर्ष अजमेरा का साथ और सहयोग रहा तो किक बॉक्सिंग को हमलोग हजारीबाग के हर खिलाड़ियों के जुबां पर ला सकेंगे. साथ ही कहा कि आने वाले समय में किक बॉक्सिंग के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलने के लिए सक्षम हो सकेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-70.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रामदास">https://lagatar.in/ramdas-athawale-claims-nitish-kumar-can-join-nda-anytime/">रामदास

अठावले का दावा, नीतीश कुमार कभी भी NDA में हो सकते हैं शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही