Search

Hazaribag News : कटकमदाग में महुआ शराब के गैस से एक ही परिवार के तीन की मौत

Hazaribag: हजारीबाग जिला के कटकमदाग क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. तीनों की मौत घर में जहरीली गैस बनने के कारण होना बताया जा रहा है. बताया जाता है कि घर में महुआ शराब बनाया जा रहा था. इसी प्रक्रिया में जहरीली गैस का रिसाव हुआ.
 
जानकारी के मुताबिक यह घटना कटकमदाग के कुद गांव के सूर्यमंदिर के पास स्थित घर में हुआ है. वहां सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल अवैध शराब बनने के लिए किया जा रहा था. शराब निकालने के दौरान ही तीन लोग बेहोश हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें कटकमसांडी स्थित अस्पताल ले गये. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे. बताया जाता है कि मरने वाले लोग काफी समय से महुआ शराब का कारोबार करते थे. सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल महुआ शराब बनाने के लिए करते थे. इस घटना की वजह से कटकमदाग इलाके में शोक की लहर है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही