Search

 
 
 

Hazaribag News : अवैध कोयला लदे ट्रक ने बोदरा गांव में दो को कुचला, एक की मौत

Hazaribag: हजारीबाग में अवैध कोयला का कारोबार लोगों की जान लेने लगा है. रविवार की रात करीब आठ बजे अवैध कोयला लदे ट्रक ने मोटरसाइकल सवार दो लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया. स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है.
 
LAGATAR NEWS

Hazaribag: हजारीबाग में अवैध कोयला का कारोबार लोगों की जान लेने लगा है. रविवार की रात करीब आठ बजे अवैध कोयला लदे ट्रक ने मोटरसाइकल सवार दो लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया. स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है. यह दुर्घटना चुरचू थाना क्षेत्र के बोदरा गांव में हुई है.

 

जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र के करगी से अवैध कोयला का कारोबार चल रहा है. प्रभात व संदीप नामक व्यक्ति इस कारोबार को कर रहा है. कारोबार शुरु करने की इजाजत कबीर (फर्जी नाम) ने दी है. दुर्घटना के बाद कोयला कारोबारियों के द्वारा ग्रामीणों को मैनेज करने की कार्रवाई शुरु कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक महिंद्रा कंपनी की है और 14 चक्का वाला वाहन है.

 

सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम अंधेरा होने पर करगी से चार ट्रकों पर अवैध कोयला लोड करके निकाला जा रहा था. ट्रक को रांची-पटना रोड में हत्यारी मोड़ पर पहुंचना था. जहां से हजारीबाग, बरही होते हुए ट्रक डिहरी पहुंचता. करगी-हत्यारी मोड़ रोड में बोदरा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बाकी ट्रक को माफिया निकाल ले गये. 

 

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों में पुलिस से ही गुस्सा है. लोगों का कहना है कि पुलिस के परमिशन के बाद ही अवैध कोयला कारोबार शुरु हुआ है. कोयला माफिया रात में ट्रक निकालते हैं और इस दौरान दुर्घटना का अंदेशा बनी रहती है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही