Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का होगा आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

Hazaribagh : हजारीबाग में लोकनृत्य में नौनिहालों को निपुण किया जायेगा. यह बीड़ा प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिए संस्था तरंग ग्रुप ने उठाया है. बच्चों को नृत्य की यह विद्या नि:शुल्क प्रदान की जायेगी. तरंग ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाली "दस दिवसीय नि:शुल्क लोक नृत्य कार्यशाला 2023" के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन मंगलवार को स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही आवश्यक है.

7 से 16 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम को लेकर संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि झारखंडी व भारतीय लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन 7 से 16 अप्रैल तक किया जा रहा है. जिसका उद्घाटन प्रधान कैफेटेरिया में दोपहर 3 बजे किया जायेगा. कार्यशाला में पांच साल से ऊपर आयु वर्ग के लड़के या लड़कियां भाग ले सकती हैं, जिनके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा. कार्यशाला में हजारीबाग के साथ बाहर से आए प्रशिक्षक प्रतिभागियों को नृत्य का प्रशिक्षण देंगे. बच्चों को झारखंड के साथ अन्य पड़ोसी राज्यों के नृत्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रतिभागियों को किया जायेगा सम्मानित

वहीं 16 अप्रैल को समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा. संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हैं, वह सात अप्रैल को भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उनकी ओर से 2 फोन नंबर भी जारी किया गया है. 7992361860 या 7870563211 नंबर पर फोन कर प्रतिभागी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. मौके पर तरंग ग्रुप के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, डॉ. प्रह्लाद सिंह, डॉ भैया असीम, समाजसेवी विशाल वाल्मीकि, राजकरण पांडेय के साथ दीपक कुमार गुप्ता व मानसी सिन्हा मौजूद रही. इसे भी पढ़ें:  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-inspected-bada-chiru-hospital-gave-guidelines/">चाईबासा

: उपायुक्त ने किया बड़ा चीरू अस्पताल का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही