Search

 
 
 

हजारीबाग : ज्वेलरी दुकान से 10 लाख की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

 
सात युवकों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम Hazaribagh :  हजारीबाग शहर स्थित हुरहुरू दुर्गा मंडप स्थित मां मुन्नी ज्वेलर्स से शनिवार की रात करीब दो बजे दुकान का शटर तोड़कर करीब 10 लाख रुपए की चोरी कर ली गई. इस वारदात का दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. उसमें सात युवक दुकान का शटर तोड़कर चोरी करते देखे जा रहे हैं. सीसीटीवी कैमरे में दो युवक दुकान के बाहर नजर आ रहे हैं. एक युवक वहां खड़ा है और चार युवक दुकान के अंदर गए. वहां सोने-चांदी के गहनों की चोरी करते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :नारी">https://lagatar.in/atrocities-on-women-a-sign-of-impotence/">नारी

पर अत्याचार, नपुंसकता का परिचायक

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

संचालक सुरेश प्रसाद और राजकुमार सोनी ने बताया कि उनके पड़ोसी ने रविवार की अहले सुबह तीन बजे जानकारी दी, तो मौके पर जाने पर दुकान का शटर टूटा मिला. फिर अंदर में गहने और करीब पांच हजार रुपए नकद गायब थे. इस संबंध में बड़ा बाजार थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दो दिन पहले सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली चौक की एक बर्तन दुकान में चोरी की घटना हुई थी. वहां से डेढ़ लाख के कांसे के बर्तन, लैपटॉप और कुछ नकद चोरी की गई थी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-public-awareness-campaign-started-against-atrocities-against-tribals/">घाटशिला

: आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में जन जागरण अभियान शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही