Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दो ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे 67 मवेशी के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था बंगाल

Chouparan (Hazaribagh) : चौपारण पुलिस द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. रविवार को दो ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे 67 मवेशियों के साथ चौपारण पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रात्रि में पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से 02 ट्रकों में अवैध रूप से क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर तस्करी के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना की पुलिस ने बिहार की ओर से आने वाले ट्रकों की सघन जांच शुरू की. जांच के कम में बिहार की तरफ से आ रहे 14 चक्का ट्रक संख्या बीआर -26 जी -5222 एवं 12 चक्का ट्रक संख्या बीआर 06 जीई -0848 को पकड़ा गया. जांच करने पर पता चला कि दोनों ट्रक में अमानवीय तरीके से मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है. दोनों ट्रकों को तिरपाल से ढंका गया था. पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया. वहीं मौके से 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जिसे सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया कि सभी मवेशियों को तस्करी के लिए बंगाल ले जाया जा रहा था. तस्करों ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए जब्त वाहनों को तिरपाल से ढंक दिया गया था. साथ ही पुलिस को चकमा देने के लिए मवेशियों के बच्चों को आगे रखा गया था, ताकि पशुओं को दुधारू बताकर पुलिस से बचा जा सके. मगर पुख्ता सूचना थी, इसलिए पुलिस से तस्कर बच नहीं सके.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार तस्करों में ट्रक चालक सुनील कुमार उम्र करीब 35 वर्ष पिता-शरमा यादव ग्राम फतेहपुर थाना खेरीमोड़ जिला-पटना (बिहार),राजकुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष पिता-हरेराम यादव सा.-सेमरा थाना-ब्रहमपुर जिला-बक्सर (बिहार), देवानन्द कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता-राजेन्द्र राय ग्राम थाना जिला-छपरा (बिहार), छोटन यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता-स्व. भगेलु यादव सा. रामगढ़ पोखरा थाना- ब्रहमपुर जिला-बक्सर (बिहार), राजा यादव उम्र करीब 45 वर्ष पिता बसरोपन यादव सा०- हाजीपुर थाना किंजर जिला-अरवल (बिहार), ट्रक चालक इरफान आलम उम्र करीब 40 वर्ष पिता इश्हाक आलम ग्राम बिजौरा थाना भगवानगंर जिला-पटना (बिहार), दुर्गेश कुमार सिंह उम्र करीब 50 वर्ष पिता-स्व. सुदामा यादव ग्राम ईटवा थाना-शाहपुरपट्टी जिला-भोजपुर (बिहार), मो. अरमान उम्र करीब 40 वर्ष पिता वजूद आलम सा.-केवरा थाना-पुनपुन जिला-पटना (बिहार), शिवजी यादव उम्र करीब 48 वर्ष पिता-बलराम यादव ग्राम-सेमरा थाना-ब्रहमपुर जिला-बक्सर (बिहार) एवं मनोज कुमार यादव उम्र करीब 35 वर्ष पिता गुप्तेश्वर यादव सा.-सेमरा थाना-ब्रहमपुर बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में एसआई सह चौपारण थानेदार दीपक कुमार सिंह, एएसआई मनोज कुमार सिंह, एएसआई संजय हांसदा, और चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-brown-sugar-business-exposed-four-including-notorious-zuber-arrested/">रांची:

ब्राउन शुगर के कारोबार  का खुलासा, कुख्यात जुबेर समेत चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही