Search

 
 
 

हजारीबाग : 100 पेटी विदेशी शराब जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

 
Chauparan, Hazaribagh:  होली से पहले अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस कड़ी में गुप्त सूचना पर एक घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भगहर पंचायत के ग्राम भंडार स्थित परमेश्वर यादव के घर में अवैध रुप से छुपा कर भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ है. इस सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर परमेश्वर यादव के घर की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली गई. इस क्रम में घर के अंदर रखा लगभग 100 पेटी विदेशी शराब और दो प्लास्टिक के बोरा में रखा 500 पॉउच देसी शराब बरामद किया गया. जब्त विदेशी शराब में ब्लैक डॉट ब्रांड 375 एमएल की 20 पेटी और इंपेरिय ब्लू ब्रांड 375 एमएल की 80 पेटी शामिल है. हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गया. इस संबंध में चौपारण थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-seized-rs-2-91-lakh-from-the-car-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में पुलिस ने कार से 2.91 लाख रुपये किए जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही