Search

 
 
 

हजारीबागः 11 हजार वोल्ट के झुके पोल जहां-तहां लगाया, हादसे की बनी रहती है आशंका

 
Hazaribagh : पेलावल विकास मंच के सदस्यों ने डीसी और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि पेलावल दक्षिणी स्थित 11 हजार हाई वोल्टेज तार के पोल जहां-तहां बिना योजना के गाड़ दिए गए हैं. इससे जान-माल को खतरा है. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अब तक पेलावल में सात लोगों की जान जा चुकी है. खासकर पेलावल दक्षिणी स्थित शाहीनबाग मोहल्ले के लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है. इसे भी पढ़ें– भारत">https://lagatar.in/priyanka-participated-in-bharat-jodo-yatra-said-adani-ambani-bought-all-the-leaders-will-not-be-able-to-buy-my-brother/">भारत

जोड़ो यात्रा में प्रियंका शामिल हुईं, कहा, अडानी-अंबानी ने सारे नेताओं को खरीद लिया, मेरे भाई को नहीं खरीद पायेंगे
मंच की ओर से कहा गया है कि पिछले वर्ष इस मोहल्ले में घर बनाने के दौरान काम कर रहा एक मजदूर जब सरिया को सीधा करने के लिए ऊपर खड़ा किया, तो बिल्कुल नजदीक में लगे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया और उसकी तत्काल मौत हो गई. इस घटना के बाद से शाहीनबाग के निवासी अपने आवास को पूरा भी नहीं कर पा रहे हैं. उस मोहल्ले में लगे तार के पोल इतने झुके हुए हैं कि कभी भी उस क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसे भी पढ़ें– इग्नू">https://lagatar.in/ignou-extends-last-date-for-re-registration-for-january-session-till-january-15/">इग्नू

ने जनवरी सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई
इस मामले में गुहार पत्र सौंप कर डीसी और कार्यपालक अभियंता से मांग की गई कि जल्द संज्ञान लें. साथ ही पोलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए खामियों को दूर किया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना ना हो. ज्ञापन सौंपने वालों में पेलावल विकास मंच के एम. हक भारती, तनवीर अहमद, सुधीर ठाकुर, मो. इसराफिल, महेश विश्वकर्मा, बिनोद राम, विक्रम पासवान, इंजमामुल हक भारती एवं मुहल्ले का पीड़ित व्यक्ति मो. आफताब समेत अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही