Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 11,850 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, चेहरे पर दिखी मुस्कान

Advertisement
Advertisement
  • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता समेत तीन विधायक हुए शामिल
Hazaribagh : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 11,850 प्रशिक्षित युवाओं को झारखंड सरकार की ओर से सोमवार को ऑफर लेटर दिया गया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग नहीं पहुंच सके. ऐसे में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ने युवक-युवतियों को ऑफर लेटर दिया. वहीं उनके साथ बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला और गांडेय विधायक सरफराज अहमद भी उपस्थित थे. कार्यक्रम निर्धारित समय 1 बजे से लगभग डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ और शाम के 5 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ. ऐसे में छात्र-छात्राओं के चेहरे में थकान भी देखने को मिली. गर्मी के कारण भी छात्र-छात्राओं का हाल बेहाल था. सुरक्षा दृष्टिकोण से किसी भी व्यक्ति को पानी का बोतल भी कार्यक्रम स्थल पर ले जाने की इजाजत नहीं थी. लेकिन ऑफर लेटर लेने के बाद रोजगार मिलने की उम्मीदों से उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई. इस कार्यक्रम सरकार के मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे. इसके अलावा विधायक अंबा प्रसाद, विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक सरफराज अहमद और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फागू बेसरा समेत तमाम जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम का विषय प्रवेश हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय ने किया. इस दौरान हजारीबाग प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोटा ने रोजगार मेले के बारे में जानकारी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सीएम ने ट्वीट पर भेजा अपना पैगाम, जताया खेद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके, तो उन्होंने ट्वीटर के जरिए अपना संदेश भी जारी किया और कहा कि रांची पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण अपने प्यारे भाइयों-बहनों के पास हजारीबाग आफर लेटर देने के लिए नहीं आ सका. इसके लिए उन्होंने मुझे खेद है. सीएम ने लिखा कि हमारे राज्य के होनहार स्थानीय युवाओं के बारे में पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी नहीं सोचा था. हमारी सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार दे रही है. विगत महीने हमने 10 हजार से अधिक स्थानीय युवाओं को ऑफर लेटर दिया. आज हजारीबाग में 11,850 युवाओं को ऑफर लेटर मिला. उन्होंने सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी है.

जो कभी नहीं हुआ, अब हो रहा है: भोक्ता

राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में 40 हजार से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ा है. आने वाले दिनों में भी सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र में झारखंड के युवाओं को मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री को रोजगार मेला के लिए धन्यवाद देते हैं कि 22 सालों में जो नहीं हुआ, वह अब हो रहा है.

जनता की सरकार: आलमगीर

हमारी सरकार जनता के लिए समर्पित, जनता की सरकार है, आपका विश्वास सरकार को मिल रहा है. इसी विश्वास के साथ पूरा तंत्र जनता के लिए कम कर रहा है. दोबारा सरकार के मंत्री फिर से आपके पास अवश्य पहुंचेंगे. ऑफर लेटर पाने वाले सभी युवाओं को मेरी शुभकामनाएं हैं. आगे भी यह कार्यक्रम चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-cited-technical-fault-in-the-helicopter-as-the-reason-for-not-going-to-hazaribagh-expressed-regret-and-congratulated/">मुख्यमंत्री

हेमंत ने हजारीबाग नहीं जाने का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बतायी, खेद जताया, युवाओं को बधाई भी दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही