Search

 
 
 

हजारीबाग: 128 टन अवैध कोयला जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई

 
लुरुंगा वन भूमि पर दो लोडिंग प्वाइंट पर रखा था कोयला अवैध करोबार में संलिप्त लोगों पर की जाएगी कार्रवाई Barkagaon, Hazaribagh: हजारीबाग डीएफओ सबा आलम अंसारी के निर्देश पर अवैध कोयला उत्खनन एवं कारोबार को लेकर वन विभाग की टीम ने बड़कागांव में सघन छापेमारी की. टीम का नेतृत्व एसीएफ अविनाश कुमार परमार एवं बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह कर रहे थे. छापेमारी के दौरान इंदिरा पसेरिया में संचालित अवैध कोयला खदान से कोयला उत्खनन कर लुरुंगा वन भूमि पर दो लोडिंग प्वाइंट पर भंडारित 128 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले को 22 ट्रैक्टर व एक हाइवा में लोड कर बड़कागांव वन विश्रामागार लाया गया. इस संबंध में एसीएफ एके परमार ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी परिस्थिति में अवैध कोयला कारोबारी बख्शे नही जाएंगे. छापेमारी दल में हजारीबाग रेंज और बड़कागांव रेंज के वनकर्मी शामिल थे. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी बड़कागांव एवं केरेडारी के वन क्षेत्र से वन विभाग ने छापेमारी कर करीब 85 ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया था. इसे पढ़ें- विभिन्न">https://lagatar.in/many-news-from-godda-including-half-a-dozen-criminals-who-were-absconding-in-various-cases/">विभिन्न

मामलों में फरार चल रहे आधे दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे समेत गोड्डा की कई खबरें

हजारीबाग में शुरू हुआ कोयले का अवैध कारोबार

जिले में पिछले कई दिनों से कोयला का अवैध कारोबार शुरू हुआ है. बड़कागांव, चरही और विष्णुगढ़ इलाके से इन दिनों  कोयला का अवैध कारोबार फलफुल रहा है. जहां से अवैध कोयला कारोबारी हर दिन कई ट्रक कोयला डेहरी और बनारस की मंडी में बेच रहे हैं. कोयले के इस अवैध कारोबार का खेल संरक्षित तरीके से किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- रातू">https://lagatar.in/case-of-demanding-levy-from-the-project-manager-of-ratu-road-flyover-tpc-denies-involvement/">रातू

रोड फ्लाइओवर के प्रोजेक्ट मैनेजर से लेवी मांगने का मामलाः TPC ने संलिप्तता से किया इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही