Search

 
 
 

हजारीबाग : फाहिमा एकेडेमी के 13 विद्यार्थी एक माह के लिए सस्पेंड

 
शिक्षक के साथ खराब आचरण और पढ़ाई में व्यवधान डालने के आरोप में की गई कार्रवाई अभिभावक और विद्यार्थी ने डीसी से लगाई गुहार कहा-ट्यूशन पढ़ने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने उठाया यह कदम Hazaribagh : फाहिमा एकेडेमी के 13 विद्यार्थियों को महीने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है. अब छात्र-छात्राओं के माता-पिता इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर स्कूल प्रबंधन ने यह कड़ा कदम क्यों उठाया है. इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त के जनता दरबार में आकर गुहार लगाई और मामले को लेकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. विद्यार्थियों के माता-पिता का कहना है कि क्लास 10वीं के 13 बच्चे एक निजी ट्यूशन करते हैं और उसी से खफा होकर स्कूल प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. यह सरासर गलत कदम है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-bamboo-is-proving-better-in-terms-of-biofuel-sanjeev/">रांची

: बांस जैव ईंधन के मामले में बेहतर साबित हो रहा : संजीव

सस्पेंड करने से पहले छात्रों के साथ मारपीट का आरोप

उन्होंने यह भी बताया कि सस्पेंड करने के पहले छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल प्रबंधन ने मारपीट भी की. जब इसकी शिकायत करने के लिए लोहसिंघना थाना गए, तो बच्चों को नोटिस भेज दिया गया. अब यह पूरा मामला अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का हो गया है. स्कूल की एक छात्रा ने जानकारी दी कि यह मामला 13 सितंबर का है. स्कूल की प्राचार्या ने क्लास रूम में आकर ट्यूशन को लेकर पूछताछ की. जब उन्हें पता चला कि सभी बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे हैं, तो उन्होंने यह कार्रवाई की है. उसका यह भी कहना है कि एक बार में 13 बच्चों को सस्पेंड करना समझ के परे है.

प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष

इस पूरे मामले में फाहिमा एकेडेमी प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है. प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 13 छात्र पूरे क्लास को परेशान करते थे और शिक्षकों के साथ गलत आचरण भी करते थे. इसलिए सभी को एक माह के लिए सस्पेंड किया गया है. सभी छात्र दसवीं क्लास के हैं.

मामला तूल पकड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने जताई आपत्ति

यह मामला उस वक्त तूल पकड़ा जब एक यू-ट्यूबर ने अभिभावकों के विरोध की बात को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब स्कूल प्रबंधन से भी पुलिस ने पूछताछ की है. स्कूल प्रबंधन ने विज्ञप्ति जारी कर इस बात पर आपत्ति जताई है कि यू-ट्यूबर ने एकपक्षीय वीडियो क्यों वायरल किया इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/pashupati-yadav-father-of-absconding-dahu-yadav-got-bail-from-the-high-court/">रांची

: फरार चल रहे दाहु यादव के पिता पशुपति यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही