Search

 
 
 

हजारीबाग : दो पिकअप वैन से 14 मवेशी बरामद, छह पशु तस्कर गिरफ्तार

 
Chauparan, Hazaribagh: अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गौवंशीय पशु की तस्करी के आरोप में छह गौ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गये. उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि रात में गुप्त सूचना मिली कि चौपारण के ग्राम चयकला से दो पिकअप वैन में अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं को तस्करी करने के लिए बंगाल ले जाने की तैयारी है. इस सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग की. वहीं दो वैन को अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं की तस्करी करने के आरोप में पकड़ लिया. जांच के क्रम में दोनों वैन में 14 गौवंशीय पशु पाये गये. पुलिस ने इस मामले में शहजाद, सद्दाम हुसैन, संजर हुसैन, मो० सबा अख्तर, अहद अली और तकीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से कुल 47,840 रुपये नकद सहित छह मोबाइल भी बरामद हुए. गिरफ्तार तसक्ररों ने बताया कि इन पशुओं को तस्करी करने के लिए बंगाल ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये तस्करों ने इस गौ तस्करी में चयकला के गुड्डू व्यापारी, सबलु, दुलारे एवं अन्य की भी शामिल होने की बात बतायी, जिनके विरूद्ध सत्यापन के बाद विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुअनि निलेश कुमार रंजन, पुअनि रतन टुड्डू एवं चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-गांजा">https://lagatar.in/ranchi-police-action-against-ganja-business-three-arrested/">गांजा

कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही