Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दिगवार में चार संथाली परिवार के 15 सदस्यों की घर वापसी

Advertisement
Advertisement
ईसाई धर्म त्याग फिर सनातन को किया अंगीकार, महिलाओं ने मांग में लगाया सिंदूर मुखिया ने की पहल, ईसाई प्रचारक को बंधक बनाने के बाद खुला था मामला बीमारी दूर करने और भूत भगाने को लेकर मिशन में कराया गया था धर्मांतरण : अरविंद मुर्मू Daru : हजारीबाग के दारू स्थित दिगवार पंचायत स्थ्ज्ञित बंधू टोला में शुक्रवार को चार संथाली परिवार के 15 सदस्यों की घर वापसी हुई. पहले उन्होंने ईसाई धर्म का स्वीकार किया था और फिर मुखिया की पहल पर सभी लोगों ने विधिवत सनातन धर्म को पुन: अंगीकार कर लिया.दिगवार के मुखिया महेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में संथाली विधि-विधान से उनलोगों को घर वापसी करायी गई. एक सप्ताह पूर्व ईसाई प्रचारक के पकड़े जाने के बाद धर्मांतरण का मामला बंधू टोला में सामने आया था. संथाल समाज के अलावा मौके पर मौजूद विभिन्न ग्रामीण व आरएसएस के साथ भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने धर्मांतरित सभी परिवारों के पांव धोए और फिर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. घर वापसी करने वालों में बंधू टोला के टेकलाल मुर्मू, शीला सोरेन, सूरज मुर्मू, अरविंद मरांडी, रेशमी देवी, अनीता मरांडी, वर्षा मरांडी, मंजू मरांडी, राजू मरांडी, पंपति देवी अपने परिजनों और बच्चों के साथ सनातन धर्म में लौट गए. संथाल समाज के प्रधान ने सभी लोगों का पहले जल और दूध से स्नान कराया और फिर नए वस्त्र देकर सभी को विधिपूर्वक अपने धर्म में शामिल कराया. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-sadar-hospital-gets-elisa-machine-infectious-diseases-can-be-tested-for-free/">देवघर

सदर अस्पताल को मिली एलाइजा मशीन, निशुल्क संक्रामक रोगों की हो सकेगी जांच

ईसाई बनने के बाद महिलाओं ने बंद कर दिया था सिंदूर लगाना, मांग भर सुहागन का लिया आशीर्वाद

लालच और बीमारी दूर करने के नाम पर ईसाई बनने के बाद महिलाओं ने सुहागन रहने के बाद भी माथे पर सिंदूर लगाना छोड़ दिया था. शुक्रवार को जब महिलाओं ने घर वापसी की, तो सनातन परंपरा के अनुसार अन्य महिलाओं ने उनकी मांग भरकर उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद दिया और उनलोगों को घर वापसी कराई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/puja-dharm_887-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/former-ias-braj-mohan-kumar-joins-ajsu-party/">पूर्व

आईएएस ब्रज मोहन कुमार आजसू पार्टी में शामिल

2021 में भी दिगवार के चुरचू में 10 लोगों ने की थी घर वापसी

कार्यक्रम के दौरान दिगवार पंचायत के मुखिया महेंद्र मुर्मू की सराहनीय सहभागिता रही. वर्ष 2021 में भी दिगवार के चुरचू में 10 लोगों ने घर वापसी की थी. मुखिया के प्रयास से एक बार फिर इस दिशा में काम प्रारंभ किया गया है. मौके पर आरएसएस के प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार, श्रद्धानंद सिंह, जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, रंजीत कुमार सिन्हा, राजन सिन्हा, अशोक कुशवाहा, वनवासी कल्याण आश्रम के अभिषेक कुमार, आदिवासी संथाल समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपन मुर्मू, भाजपा नेता रामजी कुशवाहा, सागर करमाली, प्रकाश कुशवाहा, विजय सोरेन सहित काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही