Search

 
 
 

हजारीबाग: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 16 हजार की लूट

 
Hazaribagh: कबलासी पंचायत के उच्चाभेड़ा जंगल मे शुक्रवार की शाम को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 16000 रुपैये की लूट हुई थी. कंपनी के कर्मी बसंत कुमार बादल ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि वह झरपो की तरफ से पैसा कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे. तभी एक बाइक में सवार दो लोगों ने उसके बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया. उस बैग में नगद 16 हज़ार, एक टैब और कुछ कागजात थे. बताया गया कि कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर दारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक उसी रास्ते से दूसरे बाइक से गुजर रहे एक लूटेरो मनोउर अंसारी धर्मपुर टाटीझरिया निवासी को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया. फाइनेंस कंपनी के कर्मी को बुलाकर हिरासत में लिए गए व्यक्ति की शिनाख्त कराई गई. जिसके बाद उससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में उसने पुलिस को अपने चार अन्य साथियों के नाम बताये. पुलिस द्वारा रात भर की गई छापेमारी में पवन गिरी कबलासी और सिकंदर कुमार रविदास गाड़ी साड़म निवासी को गिरफ्तार कर लूट के पैसे बरामद किए. जबकि दो अन्य साथी बादल बिहार व रोहित कुमार झरपो निवासी फरार होने में कामयाब रहे. पकड़े गए आरोपियों  ने लूटी गई रकम को तीनों ने आपस मे पांच-पांच हज़ार रुपये बांट लिए थे. पांच लोगों की इस टीम का मुख्य सरगना मनोउर ही है. जिसका झुमरा में गेराज की दुकान है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही