Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रोजगार सृजन मेले में 1700 युवक-युवतियां हुईं शामिल

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिसोर्ट में जेएसएलपीएस की ओर से रोजगार सृजन मेला 2023 का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेले में जिले के सभी 16 प्रखंडों से 18 से 35 आयुवर्ग के इच्छुक युवक-युवतियां ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसमें लगभग 1700 युवक-युवतियां शामिल हुईं. इस रोजगार सृजन मेले में देश भर से 16 संस्थाओं ने भाग लिया. इस आयोजन में चयनित अभ्यर्थियों को बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय ने नियुक्ति पत्र दिया. रोजगार पाने में एक आदिम जनजाति की युवती पिंकी कुमारी का नाम भी शामिल है. डीसी ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएसएलपीएस की डीपीएम शांति मार्डी ने की. कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएम स्किल शिव कुमार रमन का प्रयास सराहनीय रहा. कार्यक्रम में राज्य टीम से साईं दत्ता और नीरज कुमार, श्रम अधीक्षक हजारीबाग अनिल रंजन, जिला समन्वयक दीपक कुमार पांडेय, जी टी भारत से एमडी हारुण एवं अंबर भारद्वाज काशिफ रजा उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dddd-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें: किसी">https://lagatar.in/some-protested-valentines-day-by-donating-blood-some-remembering-pulwama-martyrs/">किसी

ने रक्तदान कर, किसी ने पुलवामा शहीदों को याद कर किया वैलेंटाइन डे का विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही