Search

 
 
 

हजारीबाग : 18 मवेशी को कराया गया मुक्त, तस्कर गिरफ्तार

 
सभी पशुओं का चारों पैर बांध कर वधशाला ले जाया जा रहा था एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई Hazaribagh: चौपारण पुलिस ने एक वाहन को जब्त 18 पशुओं को मक्त कराया. बरामद बैल व सांढ़ का चारों पैर और मुंह बंधा हुआ था. इनमें से दो सांढ़ मृत पाये गये. इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान गुल्फाम (50)] ग्राम सुल्तानपुर, हापुड़ थाना देहात, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. पूछताछ के क्रम में गुलफाम ने बताया कि लोकेशन देने वाला स्थानीय वाहन आगे-आगे स्कॉट करते हुए जा रहा था. गौवंशीय पशुओं की तस्करी में एक बड़ा गिरोह शामिल है. इससे पहले पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना थी कि गया (बिहार) की ओर से एक डीसीएम वाहन गौवंशीय पशुओं को वधशाला बंगाल लेकर जा रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने चोरदाहा चेकपोस्ट पहुंचकर टीम का नेतृत्व करते हुए वाहनों की तलाशी शुरू की. इसी क्रम में समय करीब 4 बजे एक नारंगी रंग का डीसीएम वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसके नजदीक आने पर सूचनानुसार वाहन को रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक तेजी से चोरदाहा चेकपोस्ट से भागने का प्रयास करने लगा. पीछा करने पर वाहन चालक अपना वाहन को साइड में खड़ा कर कूदकर भागने ही वाला था कि पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया. छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुअनि रतन टुड्डू, पुअनि निलेश कुमार रंजन एवं चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-rally-in-khunti-and-lohardaga-on-3rd-may/">खूंटी

और लोहरदगा में राहुल गांधी की रैली तीन मई को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही