Search

 
 
 

हजारीबाग : चेन छिनतई गिरोह का सरगना समेत 2 अपराधी गिरफ्तार

 
स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण पुलिस की गिरफ्त में आया दो अपराधी बोकारो का है अपराधी, दूसरे जिले में जा कर घटना को देता था अंजाम Hazaribagh:  चेन छिनतई करने वाले दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामला छोटका गांव टोली मोहल्ला का है. महिला कृष्णा देवी मुनका गाय को रोटी खिलाने के लिए बाहर निकली. तभी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों बदमाश पहुंचे और महिला का सोने का चेन छीनने लगे. जब महिला ने शोर मचाई तो घर से उनके पुत्र व अन्य निकले और अपराधियों का पीछा कर घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर खिरगांव मोहल्ले में जाकर पकड़ा. उसे पकड़कर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-gang-stealing-electric-wire-revealed-one-arrested/">हजारीबाग

: बिजली का तार चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

गिरोह बोकारो का है

बताया गया कि पकड़े गये बदमाश घर से दूसरे जिले में निकलते हैं और घटना को अंजाम देकर वापस बोकारो पहुंच जाते हैं. यह गिरोह बोकारो का है. इस गिरोह में कई सदस्य हैं जो अलग-अलग टीम में बंटकर विभिन्न जिलों में घटना को अंजाम देते हैं. अपराधियों के पास बिना नंबर के पल्सर मोटरसाइकिल को भी पुलिस जब्त किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. उनकी निशानदेही पर पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-forest-department-launched-campaign-against-forest-smugglers-and-poachers/">लातेहार

: वन तस्कर व शिकारियों के खिलाफ वन विभाग ने चलाया अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही