को खोजने से भी नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता : मिथिलेश ठाकुर
दो लाभुकों को पीएम आवास योजना के तहत मिले पैसे
वहीं डीआरडीए की ओर से दो लाभुकों को पीएम आवास योजना (ग्रा) के तहत प्रति लाभुक 1.30 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई. जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल (अनुमानित दर नौ हजार रु) एवं ह्वीललचेयर अनुमानित दर (55 हजार रु) का वितरण किया गया. इस प्रकार कुल 16 लाभुकों के बीच 10 लाख 86 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.निचले तबके तक कानूनी अधिकार पहुंचाने की कोशिश
इससे पहले जिला विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में किया गया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे निचले तबके के व्यक्ति तक कानूनी अधिकार, सरकारी लाभ के साथ-साथ सभी सुलहनीय मामले जिन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं, उनका लाभ पहुंचाना है. इस कड़ी की सबके महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन है. इसी जागरुकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का शुभारंभ हजारीबाग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा, डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.alt="" width="600" height="340" />
पीडीजे ने लोगों से की कानूनी लाभ लेने की अपील
इस कार्यक्रम के तहत् प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने लोगों से कानून का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस शिविर का एक मात्र उद्देश्य लोगों को कानूनी जानकारी से लैस करते हुए अपने अधिकारों को जानना है तथा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का समुचित लाभ लेना है. उन्होंने कहा की जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है, जो निश्चय ही सकारात्मक पहल है. उन्होंने सभी प्रखंडों में आयोजित शिविर में शामिल होकर लाभ लेने की बात कही. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-not-inaugurating-bangla-cultural-fair-motivated-by-politics-supriyo-bhattacharya/">राज्यपालका बांग्ला सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन नहीं करना राजनीति से प्रेरित : सुप्रियो भट्टाचार्य
जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं : डीसी
डीसी ने कहा कि विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर जिला प्रशासन के साथ मिलकर हजारीबाग के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं चला रही है. प्रशासन हरसंभव योजनाओं से लोगों को आच्छादित करने के लिए कई जागरुकता अभियान चलाती है ताकि लोकहित से जुड़ी योजनाएं जरूरतमंदों को मिल सके. इस शिविर के माध्यम से लोगो को जानकारी से सशक्त किया जा सके यही उद्देश्य है.पुलिस प्रशासन जनता के लिए तत्पर : एसपी
एसपी ने कहा कि पूर्व में भी सशक्तीकरण शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया है. इस शिविर से लोगों को कानूनी सहित योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है. पुलिस प्रशासन हरसंभव जिले की जनता के लिए तत्पर है. दूसरी खबरयोग शिक्षक संघ ने विधायक व आयुष विभाग को सौंपा ज्ञापन
alt="" width="600" height="300" /> Hazaribagh : हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों के हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यरत योग शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें मुख्य रूप से आयुष विभाग के तहत विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से हो रहे योग प्रशिक्षक बहाली को रोकने व सीधी भर्ती करने की मांग के लिए आवेदन दिया गया. राज्य के सभी 24 जिलों में आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कलयाण विभाग आयुष निदेशालय की ओर से योग प्रशिक्षक की बहाली विभिन्न एनजीओ के माध्यम से करने का आदेश जारी किया गया है.

Leave a Comment