Search

हजारीबाग : घर वापसी करेंगे दिगवार के 10 परिवारों के 50 सदस्य समेत 2 खबरें

पांव धोकर कराई जाएगी अपने धर्म में वापसी चुरचू के डूमर में संचालित चर्च चला रहा धर्मांतरण अभियान, दिगवार में मिशनरियों के प्रवेश पर रोक भूत भागा न दूर हुई बीमारी, धर्म भी गया और लाभ भी नहीं मिला : अरविंद मुर्मू Hazaribagh : हजारीबाग स्थित दारू प्रखंड के दिगवार सहित आधा दर्जन गांवों में धर्मांतरित होने वाले 10 घरों के 50 सदस्य 20 अक्तूबर को घर वापसी करेंगे. दिगवार के मुखिया महेंद्र मुर्मू ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मान-सम्मान से धर्मांतरित हो चुके परिवारों की घर वापसी कराई जाएगी. घर वापसी को लेकर दारू में भी सक्रियता बढ़ गई है और सनातन समाज के लोगों ने पैर धोकर उनकी घर वापसी कराने का फैसला लिया है. मुखिया ने बताया कि 10 परिवारों के अलावा अन्य कई परिवार हैं जो धर्मांतरित हो चुके हैं और गुपचुप तरीके से रह रहे हैं. वे लोग भी उनके निमंत्रण पर इस समारोह में शामिल होकर घर वापसी कर लें. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-many-teachers-are-retiring-many-have-died-2-news-including/">हजारीबाग

: कई शिक्षक हो रहे सेवानिवृत्त, कई की हो चुकी है मौत समेत 2 खबरें

घर वापसी की हो रही तैयारी

घर वापसी को लेकर तैयारी की जा रही है. संथाल समाज से वापसी की हरी झंडी मिलते ही धर्मांतरित हो चुके परिवारों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है. दरअसल लोगों ने बताया कि धर्मांतरित होने के बाद वे लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे. इस घटना ने उनकी आंखें ही नहीं खोलीं, बल्कि राह भी आसान कर दिया. वे लोग वापस आना तो चाहते थे, परंतु उन्हें इस बात का डर था कि कहीं समाज बहिष्कार न कर दे, परंतु उनका भ्रम दूर हो गया है और वे अब और भी सक्रिय होकर अपने सनातन धर्म का पालन हीं नहीं करेंगे, बल्कि अन्य लोग भी जो धर्मांतरित होकर मिशन को अपना लिए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए घर वापसी कराई जाएगी.

दिगवार सहित आधा दर्जन गावों में ईसाई धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक

हजारीबाग के दारू प्रखंड के दिगवार में धर्मांतरण को लेकर प्रार्थना कराते रंगेहाथ पकड़े गए ईसाई धर्म प्रचारक चुरचू के बैलगड्डा निवासी अनुज बेसरा को बंधक बनाए जाने के बाद दिगवार समेत आधा दर्जन गांवों में ईसाई धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. दिगवार गांव में महेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक कर संथाल समाज की ओर से संथाल बहुल गांवों में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. वहीं चेतावनी जारी की गई है कि अगर पकड़े गए, तो कड़ी कार्रवाई भी करेंगे. दूसरी खबर

हजारीबाग में ‘आइए गाइए’ क्लब का शुभारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/club-aaie-gaie_729-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh :  लक्ष्मी सिनेमा कैंपस स्थित अभिजीत साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में रविवार को प्रेसवार्ता में बताया गया कि हजारीबाग शहर में आइए गाइए क्लब का शुभारंभ किया गया है. इस क्लब की खासियत यह है कि एक सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार संध्या पांच बजे से नौ बजे रात तक आइए गाइए क्लब के संगीत में रूचि रखनेवाले लोग मनपसंद गीतों को ग सकते हैं. साथ ही अपनी इच्छा के अनुसार अपने पसंद के गाने लाइव म्यूजिक पर गा सकते हैं. इस क्लब के बारे में जानकारी देते हुए अभिजीत कुमार सोनू ने बताया कि काफी दिनों से आइए गाइए क्लब के गठन की प्रक्रिया चल रही थी. नवरात्र के शुभ अवसर पर इस क्लब की शुरुआत कर दी गई. प्रेसवार्ता में ज्ञानसागर, राजपाल नारायण, राजकुमार वर्मा, सुबोध कुमार आकाश, शशिकांत सिन्हा, श्रीकांत आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-meeting-in-balkudra-discussion-on-chhai-warning-of-agitation/">रामगढ़

: बलकुदरा में बैठक, छाई को लेकर हुई चर्चा, आंदोलन की चेतावनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp