Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : साइबर अपराधी विद्यार्थियों को बना रहे अपना निशाना समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
वाट्सएप पर तस्वीर लगा अभिभावकों को दे रहे झांसा कई कॉलेजों से जुड़े हैं तार, छात्र-छात्राओं का ब्यौरा ले कर रहे अपराध Hazaribagh:  इन दिनों साइबर अपराधी विद्यार्थियों को नई तरकीब से निशाना बना रहे हैं. पहले उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर अभिभावकों को मानसिक रूप से गिरफ्त में लेते हैं और फिर उन्हें झांसा देकर अपनी बनाई अपराध की योजना को अंजाम देते हैं. बताया जा रहा है कि इन साइबर अपराधियों के तार विभिन्न कॉलेजों से जुड़े हुए हैं. उन कॉलेजों से छात्र-छात्राओं का पूरा ब्योरा उपलब्ध कर खासकर छात्राओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी करते हैं. उस पर अश्लील बातें लिखकर छात्र-छात्राओं के साथ अपना प्रेम संबंध जगजाहिर करते हैं. उनका पूरा निशाना अभिभावकों को विचलित करने पर रहता है. अगर अभिभावक विचलित हो जाते हैं, तो फिर उन्हें झांसे में लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-unveiled-the-admit-card-of-vrindavan-dandiya-night-including-2-news/">हजारीबाग

: डीसी ने वृंदावन डांडिया नाइट के प्रवेश पत्र का किया अनावरण समेत 2 खबरें

कई मामले आये सामने

केस-1 : हजारीबाग के एक कॉलेज में एक छात्रा के साथ दो दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया. एक साइबर अपराधी ने छात्रा का फोटो भेजकर उसके पिता से बात की. फिर खुद का छात्रा के साथ प्रेम संबंध बताया. इस बारे में पिता ने बड़ा बाजार थाने को इसकी सूचना दी. जब उस मोबाइल-7667452726 को ट्रेस किया गया, तो बिहार के हाजीपुर से मोबाइल कॉल आने की जानकारी इकट्ठी की गई. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. केस-2 : मोबाइल-7667452726 से ही वाट्सएप पर एक महिला की तस्वीर लगाकर उसके पड़ोसियों को फोन किया गया. साथ ही वाट्सएप पर मैसेज किया गया. यह मामला माहभर पूर्व शिवपुरी का बताया जा रहा है. जिस लड़के को फोन लगाया गया, उसे महिला की तस्वीर भेजी गई थी. फिर उस लड़के के साथ पड़ोसी महिला की अश्लील तस्वीर लगाकर उसे ब्लैकमेल का प्रयास किया. बाद में लड़के ने उस मोबाइल नंबर को ब्लैकलिस्टेड कर दिया. केस-3 : एक मोबाइल से हजारीबाग के इचाक प्रखंड के एक व्यक्ति के पास फोन आया. उसमें एक युवक का पिता बनकर लड़की के पिता के पास फोन किया गया. उसने कहा कि उनकी बेटी उनके बेटे को परेशान कर रही है. उसे संभाल लें. बाद में बिना सोचो-समझे पिता ने बेटी की पिटाई कर उसे पढ़ाई से वंचित कर दिया. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-mla-kamlesh-singh-wrote-a-letter-to-pm-modi-requesting-to-bring-the-dead-body-from-sri-lanka/">हुसैनाबाद

: विधायक कमलेश सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, श्रीलंका से शव मंगाने का आग्रह

अभिभावक अपने बच्चों पर रखें भरोसा, आवेदन देने पर होगी कार्रवाई : थानेदार

हजारीबाग बड़ा बाजार के थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर भरोसा रखें. अगर किसी प्रकार का धमकी भरा या अनाप-शनाप कॉल आता है, तो उसके झांसे में नहीं आएं. तत्काल इसकी शिकायत थाने में करें. हर हाल में कार्रवाई होगी. शिक्षण संस्थान के संचालकों या प्रधानों को भी यह ध्यान रखने की जरूरत है कि कहीं विद्यार्थियों की विवरणी उनके यहां से कोई लीक तो नहीं कर रहा. संदेह होने पर वह भी थाना पुलिस की मदद लें. साइबर अपराधियों से पुलिस उन्हें संरक्षित करेगी. दूसरी खबर

झारखंड-बिहार टीम ने संयुक्त अभियान चला नष्ट की 20 महुआ शराब भट्ठी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/sharab-bhatthi-13_530-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Chauparan: झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में महुआ शराब के विरुद्ध शुक्रवार को अभियान चलाया गया. अभियान में चौपारण वन विभाग और दोनों राज्यों के उत्पाद विभाग सहित अन्य टीम ने वृहद छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि महुआ शराब भट्ठियों तक पहुंचने और नष्ट करने में भगहर के जनप्रतिनिधियों का सराहनीय सहयोग रहा. जिनके सहयोग से प्रखंड की भगहर पंचायत के भगहर, घरसरी, लोहरा एवं बिहार के कई क्षेत्रों में बिहार-झारखंड के टीम ने संयुक्त अभियान चला कर 20 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया. मौके पर वनपाल राहुल कुमार, युवा वनरक्षी पंकज कुमार, उमेश कुमार, किशोर कुमार यादव, सुखदेव यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही