Search

 
 
 

हजारीबाग : मतदाता सत्यापन के लिए घर-घर पहुंची डीसी समेत 2 खबरें

 
डीसी नैंसी सहाय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, नए मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह Hazaribagh: मतदाता सत्यापन के लिए सोमवार को डीसी नैंसी सहाय कई मतदाताओं के घर पहुंचीं. डोर-टू-डोर कैंपेन अभियान के तहत उन्होंने 25- हजारीबाग विधान सभा निर्वाचन के शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-199 और 200 एवं आदर्श ग्राम पशु चिकित्सालय, पगमल रोड पूर्वी एवं पश्चिमी भाग के मतदान केंद्र संख्या-323, 324, 325, 326 और 327 का भ्रमण किया तथा बीएलओ की उपस्थिति की जांच की.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने डोर-टू-डोर भ्रमण कर संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं का सत्यापन का किया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-on-the-instructions-of-cm-minister-mithilesh-met-the-family-members-of-late-cpim-leader-subhash-munda/">रांचीः

सीएम के निर्देश पर मंत्री मिथिलेश दिवंगत माकपा नेता सुभाष मुंडा के परिजनों से मिले

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा

उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-325 के बीएलओ के साथ मतदाता क्यूम अंसारी के घर जाकर उनके परिवार के सभी मतदाताओं के सत्यापन से संबंधित जानकारी प्राप्त की. वहीं बूथ नंबर-323 के बीएलओ के साथ मतदाता अफसाना परवीन के घर जाकर सभी संबंधितों का सत्यापन किया और उनके घर के भावी मतदाता जहरा हसन (17 वर्ष) का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी जानकारी देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में प्रोत्साहित किया. दरअसल भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एक जनवरी को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने डोर-टू-डोर सत्यापन का कार्य किया गया. दूसरी खबर

बरकट्ठा में ढाई लाख नकद और जेवरात की चोरी

Barkattha: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के परबत्ता में सहाय प्रसाद के घर करीब ढाई लाख रुपए और जेवरात की चोरी हो गई. उनके पिता लखन सोनार ने बताया कि वह बेटे का इलाज करवाने अपनी पत्नी के साथ 18 जुलाई को रांची गए थे. जब लौट कर आए, तो घर के दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी. कमरे में रखे अलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपए राशि की चोरी कर ली गई. थी. इस संबंध में बरकट्ठा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. मामले की छानबीन की जा रही है. इसे भी पढ़ें :लायंस">https://lagatar.in/koderma-grandmas-sindhara-festival-with-auspicious-recitation-on-august-29/">लायंस

क्लब ऑफ रांची प्रभात की नयी टीम ने शपथ ली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही