Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : भ्रष्टाचार के खिलाफ भागीदारी पार्टी ने दिया धरना समेत 2 खबरें

Barhi :  बरही अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को भागीदारी पार्टी ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति धरने में शामिल हुए. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जमकर भड़ास निकाली. जिलाध्यक्ष गोपाल पंडित ने कहा कि सरकारी कार्य नियमानुसार हो, अन्यथा भागीदारी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/three-youth-arrested-with-brown-sugar-in-chatra/">चतरा

में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

दलालों के इशारे पर जमाबंदी का आरोप

अन्य वक्ताओं ने भी आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में दलालों के इशारे कर कर्मियों और अधिकारियों की मिलीभगत से गरीब और लाचार लोगों की जमाबंदी भी अवैध बताई जाती है. दाखिल-खारिज, एलपीसी या अन्य कोई भी कार्य बिना रिश्वत के नहीं होते हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन अगर सजग और सचेत नहीं होता है और जनहित के काम को टालने का काम करता है, तो उनकी पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी. कार्यक्रम के अंत में बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भीं सौंपा गया. ज्ञापन में अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के अलावा बरही चौक के पेयजल, शौचालय, ट्रैफिक, बाजार, जलमीनार, बस स्टैंड आदि से संबंधित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव संजय पंडित, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की अनिता देवी केसरी, चतरा जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति, रमेश पंडित, अर्जुन प्रजापति, गौरा देवी, तारा देवी समेत कई लोग शामिल थे. दूसरी खबर

फुटबॉल के बाद अब इंटर पंचायत गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BBBB-9.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Hazaribagh : हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इंटर पंचायत गर्ल्स टूर्नामेंट का आयोजन करवाने जा रहे हैं. खेल के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योजना बनाई गई है. हजारीबाग सांसद दिल्ली में है और उनके आने के बाद पूरी रूपरेखा तय की जाएगी. हजारीबाग भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने अटल भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. दरअसल पिछले दिनों अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह फैसला लिया गया है. अमृत फुटबॉल टूर्नामेंट में 350 से अधिक और 7000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-many-leaders-of-jmm-joined-aimim/">गढ़वा

: JMM के कई नेताओं ने AIMIM का थामा दामन

अयोध्या के तर्ज पर हजारीबाग में बनाया जाएगा राम मंदिर

अब हजारीबाग में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की बालिकाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा. इसके साथ ही साथ अयोध्या मंदिर के तर्ज पर कटकमदाग प्रखंड में भव्य राम मंदिर बनाने का काम शुरू किया जाएगा. सांसद ने दो साल पूर्व मंदिर बनाने की घोषणा की थी. कटकमदाग प्रखंड की बानादाग पहाड़ी के निकट राम मंदिर बनाया जाएगा .राम मंदिर बनाने में आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा. आने वाले दिनों में शिलान्यास करने की योजना बनाई जा रही है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों बिंदुओं पर सांसद के आने पर तिथि तय की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही