Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विधिक सशक्तिकरण शिविर में 19.20 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
योजनाओं से ही रुकेगा पलायन : जिला जज शिविर में 18,787 लोगों के बीच बांटी गईं परिसंपत्तियां योजनाओं से जीवन स्तर को मिल सकती ऊंचाई : डीसी आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाना उद्देश्य : एसपी Hazaribagh:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सदर प्रखंड स्थित नगर भवन में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में 18,787 लोगों के बीच 19 करोड़ 20 लाख 16 हजार 316 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभजिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा, उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. +अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला जज ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाना है. पलायन की समस्या को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से हल किया जा सकता है. स्वरोजगार से स्वावलंबन को बढ़ावा तो मिलता ही है, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार लाया जा सकता है. समाज में व्याप्त कुप्रथा और अंधविश्वास की शिकार महिलाएं व उनके परिवार होते हैं, जो गैरकानूनी है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-there-is-a-need-to-bring-the-history-of-tribals-on-the-national-stage-ranendra-kumar/">रांचीः

आदिवासियों के इतिहास को राष्ट्रीय पटल पर लाने की जरूरत- रणेंद्र कुमार

सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर

जस्टिस सिन्हा ने कहा कि अगर मोटर दुर्घटना में चालक-सहचालक की मौत हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में मोटरयान अधिनियम 1923 के तहत मुआवजा का प्रावधान है. इस वर्ष चमोली की दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा अधिनियम के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया गया. पारिवारिक झगड़ों में फैमिली कोर्ट का हमेशा यह प्रयास होता है कि बिना दबाव के समस्या सुलझ जाए और परिवार टूटने से बच जाए. वहीं, उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का मकसद लोगों के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है. अंधविश्वास व पलायन बड़ी समस्या है. पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए लोगों तक सरकार के योजनाओं की जानकारी पहुंचती है. सरकार का उद्देश्य आमजनों तक योजनाओं को पहुंचा कर लाभ दिलाना है. फिर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-manjits-xi-won-the-final-title-by-defeating-black-panther/">चाकुलिया

: ब्लैक पैंथर को हराकर जीत मंजीत एकादश ने जीता फाइनल का खिताब
दूसरी खबर

मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप में परिसंपत्तियों का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/keredari-27_175-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Keredari : प्रखंड सभागार में रविवार को विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया. उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा से पांच जॉब कार्ड, जेएसएलपीएस में दो महिला समूह का स्वीकृत लोन, शिक्षा विभाग से पांच छात्रों को स्कूली बैग, उद्योग विभाग से एक एमएसएमई लोन का प्रमाण पत्र, बाल विकास परियोजना से 20 वृद्धा पेंशन, खाद्य आपूर्ति विभाग से पांच स्वीकृति राशन कार्ड, कृषि विभाग से पांच केसीसी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया. शिविर की अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी और संचालन एमओ रवि रजा ने किया. मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार से मो. मौजर मेडिटर सिविल कोर्ट हजारीबाग, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, उपप्रमुख अमेरिका महतो, बीपीओ सुमन कुमार, सासंद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव एवं बीएओ अनुज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही