Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जिलास्तरीय प्री सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
पहले चरण में 16 प्रखंड की टीमों के बीच हुए मैच, डीसी और डीइओ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह Hazaribagh : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड की ओर से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को को जिला स्तरीय प्री सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत संत रॉबर्ट उच्च विद्यालय हजारीबाग में हुई. इसके अतिरिक्त जिला स्कूल एवं हजारीबाग हाई स्कूल हजारीबाग में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नैंसी सहाय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय ने खेलो झारखंड 2023 में शामिल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने बच्चों में फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के प्रति रुचि को देखकर प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक, मानसिक एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ी बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए सदैव फीट रहने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sikh-community-opens-front-against-sadar-police-station-in-charge/">धनबाद

: सदर थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ सिख समुदाय ने खोला मोर्चा

खेल से शारीरिक और मानसिक विकास : नैंसी सहाय

प्रथम चरण में सभी 16 प्रखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच प्री सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल मैच खेला गया. प्रथम प्रतियोगिता सदर एवं कटकमदाग के बीच मैच खेला गया. इस प्रतियोगिता में कटकमदाग 2-0 से विजय हुआ. इसी प्रकार दारू एवं टाटीझरिया अंतर्गत खेल में दारू 3-2 से विजय हुआ. डाड़ी व कटकमसांडी में डाड़ी 3-0 से विजय हुआ. वहीं बड़कागांव एवं बरकट्ठा में बड़कागांव 1-0 से विजय हुआ. पदमा एवं चलकुशा में पदमा 4-0 से विजय हुआ. चुरचू व बरही में चुरचू 2-0 से विजय हुआ. विष्णुगढ़ बनाम केरेडारी में विष्णुगढ़ 1-0 से विजय हुआ. इचाक बनाम चौपारण में इचाक 3-0 विजय हुआ. मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीला लकड़ा, सभी प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे. दूसरी खबर

बीडीओ सहित तीन अन्य बने निक्षय मित्र, कुष्ठ रोगियों को लिया गोद, उपलब्ध कराया राशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/nikshya-mitra_130-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Barhi : कुष्ठ रोगियों को नफरत नहीं प्यार चाहिए. यह कोई अभिशाप या छुआछूत नहीं है, एमडीटी से इसे भगाया जा सकता है. यह बात बीडीओ सी आर इंदीवर ने अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही. मंगलवार को कुष्ठ रोगियों के बीच निक्षय मित्रों के सहयोग से राशन वितरण किया गया. लोगों को जागरूक करते हुए बीडीओ व डेंटिस्ट डॉ प्रवीण कुमार ने पांच-पांच, हेड क्लर्क पंकज आजाद ने तीन और एएनएम ममता कुमारी ने दो कुष्ठ रोगियों को निक्षय मित्र बनकर गोद लिया. मौके पर ही सभी नए निक्षय मित्रों ने अगले छह महीनों के लिए राशन भी उपलब्ध करवाया. डीएस डॉ पी ज्ञानी ने बताया कि सक्षम लोगों को निक्षय मित्र बनकर पुण्य का भागी बनना चाहिए. प्रधानमंत्री का कुष्ठ मुक्त भारत एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसे पूरी तरह से हटाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे है. कार्यक्रम में बिजेंद्र कुमार सहित अस्पताल के कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-rally-against-manipur-and-ankua-incident-burnt-pms-effigy/">नोवामुंडी

: मणिपुर व अंकुआ कांड के विरोध में ग्रामीणों ने निकली रैली, पीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही