Search

 
 
 

हजारीबाग : उत्साह, उमंग और विरोध के बीच हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव समेत 2 खबरें

 
कुल 828 वोटरों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, 51 मतदाता रहे अनुपस्थित देर रात परिणाम आने की उम्मीद, 26 अक्तूबर को प्रमाण पत्रों का होगा वितरण 16 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों को मतदाताओं ने दिया वोट कुछ उम्मीदवारों ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ का लगाया आरोप, कुछ देर के लिए चुनाव कार्य भी हुआ बाधित Hazaribagh : हजारीबाग जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को उत्साह, उमंग और बीच-बीच में विरोध के साथ शाम चार बजे समाप्त हो गया. चुनाव में कुल 828 मतदाताओं ने मतदान का उपयोग किया. कुल मतदाताओं की संख्या 879 थी. 51 मतदाता चुनाव में अनुपस्थित रहे. 16 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों को मतदाताओं ने वोट दिया. निर्धारित समय और नियमानुसार वोटिंग प्रक्रिया बार के हॉल में किया गया. वहां अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे. गोपनीय मतदान के जरिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया. शाम के 7:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक रिजल्ट भी प्रकाशित किया जाएगा. 26 अक्तूबर को प्रमाण पत्रों का वितरण होगा. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/chatra-sadar-hospital-will-now-have-300-beds-rs-2-5-crore-allocated/">चतरा

सदर अस्पताल अब 300 बेड का होगा, ढाई करोड़ आवंटित

मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप

अधिवक्ता विष्णु दयाल कुशवाहा ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि मतदाता सूची में भी छेड़छाड़ की गई है जो नियमानुसार नहीं है. मतदाता सूची में एआईबी पास छात्रों का नाम भी जोड़ दिया गया. वहीं कुछ लोगों का नाम नहीं जोड़ा गया. अगर नाम जोड़ना ही था, तो सभी का नाम जोड़ा जाना चाहिए था. मतदाता प्रकाशन सूची के बाद नाम जोड़ना या हटाना सरासर गलत है. दूसरी ओर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर गोवर्धन साव भी चुनावी दंगल में खड़े हैं. उन्होंने भी विरोध दर्ज करते हुए सभी लोगों को वोटिंग का अधिकार मिलने की वकालत की. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एआईबी के चयनित छात्रों को भी वोटिंग का अधिकार दिया गया, जो सरासर गलत है. सहायक कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप साहू ने भी मतदान प्रक्रिया के दौरान पक्षतापूर्ण वोटिंग करने का आरोप लगाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/bar-election-2_911-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मतदान कक्ष में भी पहुंच गये वकील

बाद में अधिवक्ताओं ने आपस में ही मिलजुल कर समस्या का समाधान किया और वोटिंग निर्धारित समय में समाप्त करवाया. हंगामे के दौरान कई बार मतदान कक्ष में ही अधिवक्ता पहुंच गए. रिटर्निग आफिसर ने अधिवक्ताओं को मतदान कक्ष से बाहर निकलने को भी कहा. मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे. दूसरी खबर

दैहर में बह रही भक्ति की बयार, पूर्व विधायक ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/daihar-1_755-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Chouparan : चौपारण प्रखंड के दैहर में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय धार्मिक प्रवचन मंच का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोज यादव और जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन ने किया. दैहर में प्रवचन करने के लिए यूपी वृंदावन से देवी प्रतिभा पधारी हैं. प्रवचन सुनने के लिए संध्या में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि दैहर में भक्ति की बयार बह रही है. इस भक्ति रूपी गंगा में स्नान करने से मानव जाति के तन-मन पवित्र हो रहे हैं. मौके पर पूर्व जिला पूर्व मुखिया अरविंद सिन्हा, राकेश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पीएफआई">https://lagatar.in/pfi-appeals-to-supreme-court-against-uapa-tribunals-decision/">पीएफआई

ने यूएपीए न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी, लगा है 5 साल का प्रतिबंध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही