Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शोभायात्रा निकाल कर गणपति प्रतिमा का विसर्जन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Barahi:  बरही-हजारीबाग रोड की अफीम कोठी में स्थापित भगवान गणेश जी की प्रतिमा से विसर्जन से पूर्व शुक्रवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई. गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना... के जयकारे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते रहे. विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर डांस और अतिबाजियां कीं. नगर भ्रमण करने के बाद विसर्जन शोभायात्रा जवाहर घाटी डैम पहुंची. यहां भगवान गणेश की मूर्ति को पानी में प्रवाहित कर दिया गया. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत राम, सचिव अशोक राम, कोषाध्यक्ष राहुल राणा, उपकोषाध्यक्ष सोनू कुमार, विक्की कुमार, मनीष कुमार काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-take-a-pledge-to-protect-nature-joba-manjhi/">चाईबासा

: प्राकृतिक की रक्षा करने का लें संकल्प – जोबा मांझी
दूसरी खबर

 तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/afim-taskar-1_871-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Hazaribagh: पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से करीब सात लाख रुपए के तीन किलो अफीम बरामद किए गए हैं. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची-पटना एनएच स्थित मांडू की ओर से एक बाइक पर सवार तस्कर कुछ मादक पदार्थ लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से लेकर आ रहा है. वाहन चेकिंग के दौरान मांडू की ओर से आ रही बाइक हीरो स्पलेंडर (जेएच 02 बीएम-2330) को रोक कर जांच में अफीम की खेप बरामद हुई. दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अनिल कुमार यादव और मिंकू कुमार यादव बताया है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/car-of-people-going-to-visit-netarhat-in-ranchi-overturned-one-dead-three-serious/">रांची

से नेतरहाट घूमने जा रहे लोगों की कार कुड़ू में पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही