Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विष्णुगढ़ को सुखाड़ घोषित करने का प्रस्ताव पारित समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Vishnugarh:  प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके अलावा सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में शामिल विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से चल रही सरकार की कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई. पशुओं में फैल रही लंपी व अन्य बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार करने की मांग उठी. मनरेगा की योजनाओं में लगने वाले सामानों का भुगतान वेंडर के बजाय सीधा लाभुकों को करने की मांग की गई. साथ ही स्वास्थ्य समितियों को क्रियाशील बनाने, अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, डीलर स्तर पर गठित निगरानी समितियों को क्रियाशील बनाने, आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विष्णुगढ़ जलापूर्ति पाइप लाइन के लीकेज बंद करने की मांग हुई. गोविंदपुर उच्च विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/nutrition-and-food-security-need-to-be-given-utmost-attention-in-jharkhand-economist-n-sharma/">झारखंड

में पोषण और खाद्य सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत : अर्थशास्त्री एन शर्मा

मौके पर ये रहे मौजूद

कहा गया कि शिक्षिकाएं अपनी सुविधा के लिए शहरी व अर्ध शहरी विद्यालयों में अपनी प्रतिनियुक्ति करवा ली हैं. इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बैठक में सीओ रामबालक कुमार, उप प्रमुख सरयु साव, सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, जिला पार्षद एवं बगोदर विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, रामचंद्र दांगी, पंचायत समिति सदस्य अजय मंडल, महताब आलम, मुन्नी देवी, घनश्याम पाठक, सुशील मंडल, मुखिया कुंवर हांसदा, राजेंद्र मंडल समेत कई पंचायत समिति सदस्य और विभाग के अधिकारी मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख जैबुन निशा तथा संचालन बीडीओ संजय कुमार कोंगारी ने किया. दूसरी खबर

ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक शुरू, कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना वसूले

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/cccc-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रशिक्षु आईएएस ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की छापेमारी Hazaribagh: आपरेशन नार्को स्ट्राइक के तहत आईएएस प्रशिक्षु समाहर्ता सुलोचना मीणा ने उपायुक्त नैंसी सहाय एवं नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक की शुरुआत की. इस कड़ी में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की दुकानों और गुमटियों में कार्रवाई की. आईएएस मीणा ने कहा कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों, प्रतिबंधित क्षेत्रों में नशीली वस्तुओं और पदार्थों की बिक्री कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि स्कूल, कॉलेजों की 100 मीटर परिधि में तंबाकू व गुटखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सहायक नगर आयुक्त विपिन, अनिल एवं टीम के साथ प्रशिक्षु आईएएस ने संत कोलंबा कॉलेज, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के आसपास स्थित दुकानों, गुमटियों, ठेलों आदि में छापेमारी कर काफी मात्रा में तंबाकू उत्पादों को जब्त किया. साथ ही तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों से कोटपा एक्ट के तहत 2200 रुपए एवं आसपास गंदगी फैलाने के एवज में 500 रुपए का आर्थिक दंड लगाया. इसे भी पढ़ें :कम">https://lagatar.in/beneficiaries-created-ruckus-after-receiving-less-grains-and-many-important-news-from-koderma/">कम

अनाज मिलने पर लाभुकों ने किया हंगामा समेत कोडरमा की कई अहम खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही