Search

हजारीबाग : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलतू में बाल संसद का पुनर्गठन समेत 2 खबरें

keredari : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलतू केरेडारी के प्रांगण में बाल संसद के पुनर्गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया. सभा में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में बाल संसद का पुनर्गठन किया गया. इसमें प्रधानमंत्री नौवीं कक्षा के सुदर्शन कुमार, उप प्रधानमंत्री खुशबू कुमारी, वित्त मंत्री दसवीं कक्षा के शोएब रजा, उप वित्त मंत्री नौवीं की रानी कुमारी, प्रार्थना मंत्री दसवीं की काजल कुमारी, उप प्रार्थना मंत्री अस्मिता कुमारी, सफाई मंत्री सचिन कुमार राणा, उप सफाई मंत्री नौवीं की पल्लवी कुमारी, बागवानी मंत्री आठवीं के सुनील कुमार, उप बागवानी मंत्री देवांश, स्वास्थ्य मंत्री नौवीं के मोहन कुमार राणा, उप स्वास्थ्य मंत्री सातवीं की पूजा कुमारी, नौवीं की शिक्षा मंत्री सोनू कुमार, उप शिक्षा मंत्री दर्पण कुमार गोस्वामी, पेयजल मंत्री सातवीं के आर्यन कुमार, उप पेयजल मंत्री आठवीं की दीपिका सिंह, सांस्कृतिक मंत्री रौशन कुमार, उप सांस्कृतिक मंत्री सातवीं की जागृति कुमारी, खेल मंत्री नौवीं के रंजीत कुमार और उप खेल मंत्री आठवीं के संदीप कुमार चुने गए. इन सभी बाल सांसद मंत्रियों को प्रधानाध्यापक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम दुलार राम और संचालन सहायक अध्यापक गजेंद्र कुमार मिश्रा ने किया. दूसरी खबर

21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

घर-घर जाकर मतदाता सूची को अपडेट करेंगे बीएलओ अभियान की सफलता के लिए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक Hazaribagh : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलनेवाले विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की सफलता के लिए उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिलास्तरीय बैठक की. उपायुक्त ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. एक माह तक चलने वाले पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर मतदाता सूची सत्यापन और अपडेट करेंगे. इसे भी पढ़ें :जलवायु">https://lagatar.in/gender-responsive-policy-necessary-to-solve-the-challenges-of-climate-change-manish-ranjan/">जलवायु

परिवर्तन की चुनौतियों के हल के लिए जेंडर रेस्पोंसिव पॉलिसी जरूरी : मनीष रंजन

बीएलओ को सही तरीके से करें प्रशिक्षित- डीसी

उपायुक्त ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए बीएलओ को सही तरीके से प्रशिक्षित कर बारीकी से प्रपत्र में भरने वाले सूचनाओं को प्रविष्टि करने के बारे में जानकारी दी जाए. साथ ही प्राप्त आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि भी त्रुटिरहित हो यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सहायक निर्वाचन निबंधक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुपरवाइजर और बीएलओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग व निर्देशित करेंगे. इसके अलावा मतदान केंद्रों एवं कलस्टर भवनों की भौतिक व मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन कर प्रतिवेदित करने के लिए भी निर्देशित किया. साथ ही अभियान में राजनीतिक दलों की भूमिका एवं भागीदारी के लिए बूथ लेवल एजेंट को लगाने के लिए अपील की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-by-protesting-at-the-district-headquarters-the-ajsu-party-made-many-serious-allegations-against-the-government/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय पर धरना देकर आजसू पार्टी ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//