Search

हजारीबाग : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए केबीएसएस में चला विशेष अभियान समेत 2 खबरें

Chouparan : लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है. मतदाता सूची में त्रुटि निवारण, नए नाम जोड़ने आदि कार्य जारी हैं. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हजारीबाग के निर्देशानुसार चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा व चौपारण बीइइओ राकेश कुमार ने विशेष अभियान चलाकर केबीएसएस प्लस दो उच्च विद्यालय चौपारण में 11वीं व 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों का नाम जोड़ाने के लिए जागरूक किया. बीडीओ में बताया कि एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गई. बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में उपस्थित लगभग 30 बच्चों को फॉर्म-6 भरने के कहा गया. बच्चों को उनके माता या पिता किसी एक के वोटर आईडी के साथ विद्यालय में जमा करें. डाक की ओर से वोटर आईडी कार्ड बनकर उनके घर चला जाएगा. बीडीओ ने प्रखंड के युवकों से अपील की कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है या 2024 जनवरी तक पूर्ण होगी, मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जोड़वा लें. इस दौरान विद्यालय प्राचार्य उत्तम कुमार, सहायक शिक्षक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/27-dengue-patients-found-in-jharkhand-17-chikungunya-patients-confirmed/">झारखंड

में मिले डेंगू के 27 मरीज, चिकनगुनिया के 17 मरीजों की पुष्टि
दूसरी खबर

मृत मासूम बच्चों के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Hazaribagh : लोटवा डैम में डूब कर मरे बच्चों की खबर सुनकर विधायक मनीष जायसवाल मर्माहत हैं. उन्होंने रायपुर छत्तीसगढ़ से अपने शोक संवेदना में कहा कि छह मासूम बच्चों के लोटवा डैम में डूबने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. इस दुःख की घड़ी में उन्होंने मृतकों के परिजनों के साथ बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों पर अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधक को पैनी नजर रखनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे भीषण हादसा की पुनरावृत्ति नहीं हो. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि भगवान मासूम बच्चों को अपने चरणों मे जगह दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख कि घडी में संबल प्रदान करें. वहीं भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि परिजनों को हर संभव पार्टी सहायता करेगी और इस दुःख की घड़ी में हम सब परिजनों के साथ खड़े हैं. वहीं उमेश मेहता, गणेश यादव, राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, रौशन कुमार, जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, अमित साव, बंधन यादव, नारायण यादव, अजय मेहता आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इसे भी पढ़ें-पूजा">https://lagatar.in/government-is-kind-to-puja-everyone-will-get-october-salary-from-wednesday/">पूजा

पर सरकार मेहरबान, बुधवार से सभी को मिलेगा अक्टूबर का वेतन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp