Search

 
 
 

हजारीबाग : नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत समेत 2 खबरें

 
Barkagaon : प्रखंड क्षेत्र स्थित बदमाही बड़की नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. दोनों बच्चों में नयाटांड़ निवासी मो. सगीर के 12 वर्षीय पुत्र फरहान रजा और मोहम्मद फरीद के 16 वर्षीय पुत्र अफरोज का नाम शामिल हैं. बताया जाता है कि पांच बच्चे एक साथ मिल कर नहाने के लिए गहरे गड्ढे के पास गए और कूद-कूद कर नहाने लगे. इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए. अन्य तीन बच्चों ने हल्ला कर ग्रामीण व परिजनों को बताया. उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों डूबे बच्चों को बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-color-of-jashn-e-azadi-rises-from-the-city-to-the-village/">हजारीबाग

: शहर से गांव तक चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग
दूसरी खबर

पारिपारिक विवाद में युवक को मारी गोली, भर्ती

Hazaribagh: कटकमसांडी के बारीकोलाझुंझी में बीती रविवार देर रात 12 बजे युवक को गोली मार दी गई है. मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. गोलीबारी में घायल नंदलाल यादव पर सदर अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाबत घायल के बेटे राजेंद्र यादव ने बताया कि रात में मां-पापा नए घर में सोए हुए थे. उस घर में दरवाजा नहीं लगा था. घर में शिवसेवक यादव सीधे घुस गया और पिता के साथ हाथापाई करने लगा. मां बीच-बचाव में गई. इसी बीच शिवसेवक यादव ने पिता पर गोली चला दी. गोली उनके पैर में लगी है. इस मामले में कटकमसांडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-oath-of-patriotism-administered-to-villagers/">रामगढ़

: ग्रामीणों को दिलाई गई देशभक्ति की शपथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही