Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दहशत में गुजरी नावाटांड़ के ग्रामीणों की रात समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Vishnugarh :  इलाके में हाथियों का तांडव जारी है. विगत शुक्रवार देर रात हाथियों का झुंड प्रखंड के मड़मो होते हुए उच्चाघना के चटनिया में प्रवेश किया था. हाथियों ने मड़मो में तोड़फोड़ मचाते हुए उच्चाघना क्षेत्र में भी तबाही मचाई. वहीं, बीती रात भी 8 से 10 की संख्या में हाथियों का झुंड बनासो पंचायत के नावाटांड़ आ धमका. इसको लेकर ग्रामीणों के बीच पूरी रात दहशत का माहौल रहा. हाथियों ने कई घरों को तोड़ा और फसलें भी रौंद दी. हाथियों ने प्रकाश किस्कू, लालमोहन किस्कू और बाबूचंद किस्कू के खेतों में लगी फसलों को साफ कर दिया. धेना मांझी के पीएम आवास को हाथियों ने ढाह दिए. वन विभाग की टीम ने रात को काफी मशक्कत बाद हाथियों को नावाटांड़ से भगाया. नावाटांड़ से हाथियों के झुंड ने बरहमोरिया का रुख कर लिया है और फिलहाल अलखरी जंगल में डेरा डाल रखा है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vc-will-do-flag-hoisting-in-vibhavi-at-10-50-am-including-2-news/">हजारीबाग

: विभावि में पूर्वाह्न 10.50 बजे वीसी करेंगी झंडोतोलन समेत 2 खबरें
दूसरी खबर

सोमवार को कमांडो सिक्यूरिटी की निकलेगी तिरंगा यात्रा

Hazaribagh:  कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 9.30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी हुरहुरू रोड हजारीबाग से प्रारंभ होगी. तिरंगा यात्रा में 200 बाइक और दो बड़े वाहन शामिल रहेंगे. यह यात्रा संत कोलंबा कॉलेज, नीलांबर-पीतांबर चौक, झील परिसर, कोर्रा, पीटीसी, सर्किट हाउस, पीडब्ल्यूडी चौक होते हुए अपने कार्यालय में लौटेगी. संचालक नवल किशोर सिंह ने सभी शहरवासियों से इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :पवनदीप">https://lagatar.in/people-danced-to-the-songs-of-pawandeep-and-arunita-crowd-gathered-in-mall-of-ranchi/">पवनदीप

और अरुणिता के गानों में झूमे लोग, मॉल ऑफ रांची में उमड़ा जनसैलाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही