Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : चौपारण में अवैध लकड़ियां लदा ट्रैक्टर जब्त समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Chouparan : चौपारण वन विभाग ने भगहर में लकड़ियां लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इस संबंध मे वनपाल पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को वन विभाग चौपारण को गुप्त सूचना मिली कि जलावन के लिए ट्रैक्टर पर लकड़ियां जा रही हैं. भगहर में संचालित अवैध देसी शराब की भट्ठियों में इन लकड़ियों का इस्तेमाल जलावन के लिए किया जाता है. जानकारी मिली कि दो-तीन ट्रैक्टर जंगल की ओर घुसे हुए हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन करते हुए प्रभारी वनपाल राहुल कुमार के नेतृत्व में भगहर के लोहरा जंगल में छापेमारी की गई. जब्त ट्रैक्टर भगहर निवासी जीतू यादव का बताया जा रहा है और यह ट्रैक्टर चोरी की भी बताई जा रही है. इसकी जांच चल रही है. छापेमारी टीम में वनरक्षी पंकज कुमार, अजीत कुमार गंझू, सिकंदर नायक, गृहरक्षक उमेश कुमार, सुखदेव यादव तथा अन्य दैनिक कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :एनटीपीसी">https://lagatar.in/ntpc-land-compensation-scam-ed-is-conducting-preliminary-investigation-no-need-for-cbi-investigation/">एनटीपीसी

भूमि मुआवजा घोटाला : ED कर रहा प्रारंभिक जांच, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं
दूसरी खबर

दूधिया रौशनी में नहाया रामपुर, डे-नाइट आरसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/cricket-player_743-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> 46 टीमों ने की शिरकत, उद्घाटन मुकाबले में नावागढ़ ने चुटीयारो को हराया पूर्व विधायक की गेंदबाजी पर बोल्ड हुए प्रमुख प्रतिनिधि Chouparan : चौपारण के रामपुर में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले डे-नाइट सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता आरसीपीएल का रंगारंग शुभारंभ हुआ. पिछले 11 वर्षों से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है. बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. दूधिया रौशनी से जगमग रामपुर में एक घंटे तक लगातार आतिशबाजी होती रही. इससे पूर्व आयोजकों ने प्रायोजकों और अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उद्घाटन मुकाबला नावागढ़ बनाम चुटीयारो के बीच हुआ. रोमांचक मुकाबले में नावागढ़ की टीम ने जीत हासिल क अगले दौर में प्रवेश किया. इससे पहले पूर्व विधायक ने बॉलिंग की, जिस पर प्रमुख प्रतिनिधि क्लीन बोल्ड हो गए. इसमें 46 टीमों ने शिरकत की है. इसे भी पढ़ें :बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-sankalp-yatra-will-conclude-with-a-rally-of-six-assembly-constituencies-on-28th-in-ranchi/">बाबूलाल

की संकल्प यात्रा का समापन छह विधानसभा की रैली के साथ 28 को रांची में होगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/trophy-16_888-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ट अतिथि मुखिया सुनीता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सेलहारा मुखिया अनिता देवी, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव बलभद्र राम, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष शंकर पंडित, आरसीपील प्रबंधक अशोक राणा, आयोजक प्रबंधक शशिकांत शर्मा, स्वागतकर्ता कबिंद्र शर्मा, मेडिकल प्रभारी मनोज पाठक, अंपायर सरयू राणा की सराहनीय भूमिका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही