: केटीपीपी में ट्यूब पंक्चर होने से चरमराई बिजली व्यवस्था
बरहीवासियों में उबाल, आंदोलन की चेतावनी
बरहीवासियों का कहना है कि जहां एक ओर डीवीसी जेबीएनएल को अनियमित बिजली देती है, वहीं बरही के कोनरा स्थित जियाडा की फैक्ट्रियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रही है. इससे लोगो में डीवीसी और विभाग के प्रति उबाल है. लोगों ने कहा कि जल्द बिजली की स्थिति नहीं सुधरी, तो आंदोलन किया जाएगा.अनुमंडलीय कारा अंधेरे में, बंदियों को फजीहत
बीते रात अनुमंडलीय कारा की सोलर लाइट भी पूरी तरह जवाब दे गई. बिजली नहीं रहने के कारण पूरा कारा अंधेरे में डूबा रहा. जानकारी देते हुए प्रभारी भीम प्रकाश यादव ने बताया कि अहले सुबह पांच बजे बिजली आई और कुछ ही देर में चली भी गई. इससे कैदी सहित कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.alt="" width="600" height="360" />
पूर्व विधायक ने उठाई आवाज, एसडीओ से की मुलाकात
मामले के संबंध में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव अपने कार्यकर्ताओ संग सहायक विद्युत अभियंता से मुलाकात कर जनता की परेशानियों को रखा. उन्होंने कहा कि बिजली बिल जमा करने के लिए गरीबों को परेशान नहीं किया जाए. बिल के नाम पर अनावश्यक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाए. नियमित जागरूकता अभियान चलाएं और शिविर लगाकर बिजली बिल माफ करने का काम करें. खराब और जले ट्रांसफार्मर को अतिशीघ्र चालू कर विद्युत आपूर्ति नियमित करें, अन्यथा विभाग के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.alt="" width="600" height="450" />
एसडीओ ने डीवीसी और फॉल्ट को बताया जिम्मेवार
विद्युत सहायक अभियंता ने बताया बरही प्रमंडल क्षेत्र के विद्युत सहायक अभियंता सौरभ लिंडा ने चरमराई बिजली के लिए डीवीसी और फॉल्ट को जिम्मेवार बताया. उन्होंने कहा कि डीवीसी की लोड शेडिंग का कोई समय नहीं है, जिससे लोकल फॉल्ट ढूढ़ने में भी परेशानी होती है. प्राथमिकी के संबंध ने उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को लक्ष्य बनाकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है, विशेष जांच अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जाता है. हर संभव जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं. तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-tweeting-to-dc-demanded-action-on-sand-mafia/">तांतनगर: डीसी को ट्वीट कर बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की गई
जेवीएनएल के 6 से 7 घंटे प्रतिदिन बिजली कटौती : एक्जीक्यूटिव
विद्युत कटौती के संबंध में डीवीसी के एक्सक्यूटिव नवीन पोद्दार ने बताया कि लोड शेडिंग के लिए कोई समय पूर्व निर्धारित नहीं होता है. ऊपर से आदेश आते ही शटडाउन कर दिए जाते हैं. जियाडा को 24 घंटे बिजली देने के संबंध ने भी उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि ऊपर के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में जेवीएनएल के 6 से 7 घंटे प्रतिदिन बिजली कटौती हो रही है.alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment