Search

 
 
 

हजारीबाग : दो वाहनों की टक्कर में 20 कांवरिए घायल, 1 की मौत, 3 गंभीर

 
Barkattha: गोरहर पुल के समीप सवारी वाहन और मालवाहक गाड़ी में सोमवार को जीटी रोड पर जोरदार टक्कर होने से एक कावंरिए नंदलाल महतो की मौत हो गई. वहीं बबन वर्मा, मुन्नी देवी, माधुरी मसोमात, रीना देवी, बसंती, राजू भुइयां, सोनी देवी, सीमा मसोमात, नंदलाल रजक समेत 20 कांवरिए घायल हो गए. इनमें से तीन कांवरिए गंभीर रूप से घायल हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोरहर पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा उपचार के लिए ले गई. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fir-against-6-people-including-co-of-katkamdag/">हजारीबाग

: कटकमदाग के सीओ समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी

गंभीर रूप से घायल 4 कांवरिए हजारीबाग रेफर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार कांवरियों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. वहीं अन्य कांवरियों को इलाज करवाने के बाद उनके गंतव्य स्थान तक भेज दिया गया. सभी कांवरिए देवघर बाबाधाम से लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना हुई. सभी घायल इचाक हजारीबाग के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-dsp-of-ats-who-went-to-arrest-the-criminal-of-aman-sahu-gang-was-shot/">रामगढ़ः

एटीएस के DSP को मारी गोली, अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गए थे नीरज कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही