राज्य सरकार के खिलाफ सदस्यों में नाराजगी पुलिस सत्यापन को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं : रंजीत पांडेय सरकार के निर्देशों का किया जा रहा पालन : बीडीओ Jaideep Kumar Barhi : सितंबर में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की गठन होने बाद से अब तक बैठक नहीं बुलाए जाने से अध्यक्ष सहित सभी सदस्यो में नाराजगी देखी जा रही है. अध्यक्ष इकबाल रजा सहित सदस्य रंजीत पांडेय, मीना देवी, अब्दुल इम्तियाज और रघुवीर यादव आदि ने बीडीओ पर बैठक नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए डीसी को आवेदन भी दिया है. सदस्य रंजीत पांडेय का कहना है कि बीडीओ ने बैठक का आदेश निकाल कर रद्द करते हुए सभी सदस्यों को पुलिस सत्यापन करवाने करने की बात कर रहे हैं. जबकि सत्यापन क्या करना है, इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है. यह दिग्भ्रमित करने वाली बात है. विकास कार्यों से उन लोगों को अलग रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. जबकि अन्य पंचायतों में बैठकें हो रही हैं. अगर शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं हुई, तो सभी सदस्य मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे. इसे भी पढ़ें:अडाणी">https://lagatar.in/aap-workers-protest-in-front-of-bjp-office-on-adani-issue/">अडाणी
मामले पर “आप” कार्यकर्ताओं का बीजेपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbb-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="450" />
: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कई सामान बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbbb-3-1.jpg"
alt="" width="600" height="450" />
मामले पर “आप” कार्यकर्ताओं का बीजेपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
alt="" width="600" height="450" />
सभी प्रखंडों में पुलिस सत्यापन के बाद ही हो रही बैठक : बीडीओ
इस बाबत बीडीओ सीआर इंदीवार ने बताया कि वह नियम सम्मत कार्य कर रहे हैं. भूल वश बैठक का निर्देश दिया गया था, जिसे सुधार करते हुए सरकार के निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए बैठक तत्काल स्थगित किया गया है. बीडीओ ने बताया कि सभी सदस्यों को सीओ स्तर से आचरण सत्यापित करवाकर जमा करना है. अब तक अध्यक्ष के अलावा किसी ने भी आचरण प्रमाण पत्र नहीं दिया है. बीडीओ ने यह भी बताया कि बरकट्ठा आदि प्रखंडों में भी ऐसा ही किया गया है. यही स्थिति अन्य प्रखंडों की भी है. बिना पुलिस सत्यापन के बैठक नहीं किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वरीय अधिकारियों का कोई निर्देश आता है, तो उस पर निश्चित रूप से अमल किया जाएगा, इसके लिए दिशा निर्देश भी मांगे गए हैं. उन्होंने सभी सदस्यों से सरकार के निर्देशों पर अमल करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें:पलामू">https://lagatar.in/palamu-excise-departments-action-against-illegal-liquor-many-goods-recovered/">पलामू: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कई सामान बरामद
alt="" width="600" height="450" />
Leave a Comment