Search

 
 
 

हजारीबाग : अधिकारियों की कार्यशैली से 20 सूत्री संघ क्षुब्ध

 
बीस सूत्री संघ की हुई बैठक Hazaribagh: परिसदन में जिला 20 सूत्री संघ की बैठक संघ के संयोजक शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन जयशंकर पाठक सहित जिला 20 सूत्री संघ के सदस्य और सभी प्रखंडों के 20 सूत्री और 15 सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में सभी प्रखंड के अध्यक्षों ने कहा कि प्रखंड की बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर भी कार्रवाई नहीं होती है. जिला बीस सूत्री के सदस्यों ने भी जिला की बैठक पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि बैठक में सिर्फ कोरम पूरा किया जाता है. कोई काम और कार्रवाई नहीं होती है. भ्रष्टाचार की शिकायत पर मंत्री जी जांच का प्रस्ताव लाते हैं, पर जांच नहीं होती. सभी सदस्यों ने अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें-गांव">https://lagatar.in/village-children-will-get-good-education-champai-soren/">गांव

के बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा : चंपाई सोरेन

सीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराऊंगा : जयशंकर पाठक

सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और जिला के सदस्यों ने सरकार से मांग किया कि पूर्व की तरह बीस सूत्री कमिटी को फंड उपलब्ध कराया जाए और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला सदस्यों को मानदेय देने का प्रावधान किया जाए. बैठक के मुख्य अतिथि जयशंकर पाठक ने सभी सदस्यों को कहा कि कमिटी के प्रस्ताव पर कारवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. आप सभी लोगों के साथ शिकायत लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और बीस सूत्री के मंत्री स्टीफन मरांडी से मुलाकात करूंगा. अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी . इससे पहले 13 जनवरी को उपायुक्त से सभी प्रखंडों के अध्यक्षों ने मिलने का निर्णय लिया. बैठक का संचालन इचाक के बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने किया . बैठक में जिला बीस सूत्री सदस्य संजय तिवारी, अजय गुप्ता, साजीद खान , तोखन रविदास, मो इजहार, कविता देवी, निसार खान,प्रखंड अध्यक्ष कटकमसांडी सरयू यादव, सुनील ओझा , संजय यादव, अर्जुन राम , बबलू मेहता, प्रदीप कुमार, नईम राही, कैलाश पति देव, अजीत सिंह,असगर अली, रविन्द्र पांडे, छोटेलाल बेसरा,दिबिराम हेंम्ब्रम, नरसिम्ह प्रजापति, बाबर अंसारी,बाबून हांसदा, मो मोईनुद्दीन, बालेश्वर प्रसाद, कलावती देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-candidates-angry-over-non-release-of-results-will-go-on-fast-unto-death-from-february-16/">रांची

: रिजल्ट जारी नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज, 16 फरवरी से करेंगे आमरण अनशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही