Search

 
 
 

हजारीबाग : बिजली विभाग की लापरवाही से 20 दुकानें जलकर खाक

 
ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो रही थी, बिना मरम्मत किये चालू कर दी गयी बिजली Hazaribagh: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरनगंज रोड स्थित शगुन वाटिका शादी घर में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते शादी घर से सटी लगभग 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. इस घटना में लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है. आग लगते ही दो दमकल की गाड़ी ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस संबंध में दुकान संचालकों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो रही थी. इसकी सूचना रविवार को लगभग 10:00 बजे बिजली विभाग को दी गई, लेकिन उसके द्वारा बिजली तो काटी गई पर बिना रिपेयरिंग किए हुए 2:00 बजे फिर से बिजली चालू कर दी गई. इसके बाद शॉर्ट सर्किट से शादी घर में आग लगी और देखते ही देखते शादी घर से सटी लगभग 20 दुकानों में आग लग गई, जिसमें पेंट और इलेक्ट्रॉनिक दुकानें शामिल हैं. इस संबंध में शगुन वाटिका के संचालक इशांत कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. होटल में लगभग 50 लाख, जबकि पेंट दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में 20 लाख का सामान जलने की बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंजः">https://lagatar.in/sahibganj-police-arrested-a-youth-involved-in-ganja-business/">साहिबगंजः

गांजा कारोबार में शामिल युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद ने निशाना साधा

इधर समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद ने भी बिजली विभाग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कल प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई थी और आज इसकी पुष्टि भी हो चुकी है. बिजली विभाग पूरे शहर की बिजली काट कर रिपेयरिंग करने की बात कह रहा था. अब ऐसे में खुद आप समझ सकते हैं कि अगर रिपेयरिंग हुआ होता तो फिर आज रामनवमी बीते तीन दिन भी नहीं हुये और बिजली के शॉर्ट सर्किट से 20 दुकानों में आग लग गई है. उन्होंने यह भी कहा कि पदमा में हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से चार मवेशी की जान चली गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/21rc_m_184_21042024_1-1-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1922" />

जली हुई दुकानों की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी

इस संबंध में बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि बिजली में टेक्निकल खराबी होने की बात कही गई थी, जिसके बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर से लाइन काट दी थी. रिपेयरिंग करने के बाद उसे पुन: बहाल कर दी गई. अब शॉर्ट सर्किट से आग लगी है तो जली हुई दुकानों की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पदमा क्षेत्र हमारा नहीं है इसलिए मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि शहर में रामनवमी के दिन बिजली जिला प्रशासन के आदेश पर काटी गयी थी. इसे भी पढ़ें-आग">https://lagatar.in/sun-god-is-spewing-fire-46-in-baharagora-44-in-seraikela-know-when-the-rain-drops-will-rain/">आग

उगल रहे सूर्य देवताः बहरागोड़ा में 46, सरायकेला 44, जानें कब बरसेंगी बारिश की बूंदें
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही