Search

 
 
 

हजारीबाग : 20 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 
एक आरोपी गिरफ्तार, खनन विभाग व पुलिस की कार्रवाई अवैध बालू लदे वाहनों और जेसीबी लेकर चालक फरार Hazaribagh:  बड़कागांव थाना क्षेत्र के नवाटाड़ में जिला खनन पदाधिकारी ने बीती रात बालू स्टॉक यार्ड में छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर मेसर्स सूर्या स्टॉक यार्ड में रात करीब साढ़े 10 बजे खनन विभाग की टीम ने थाने की पुलिस के साथ दबिश दी. छापेमारी के क्रम में पाया कि इस यार्ड के प्रोपराइटर बड़कागांव के सांढ़ निवासी कार्तिक प्रसाद द्वारा बगैर ई-परिवहन चालान के स्थानीय नदियों से बालू का उत्खनन कर भंडारण किया गया है. वहीं, जेसीबी के माध्यम से हाइवा पर बालू लोड कराया जा रहा था. छापेमारी दल को देखते ही लोड हो रहे वाहनों और जेसीबी को चालक लेकर भाग निकला. हालांकि, पुलिस ने खदेड़ कर बालू स्टॉक यार्ड के संचालक कार्तिक प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. मौके से अवैध रूप से भंडारित 20,000 सीएफटी बालू जब्त किया गया है. वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत सरकारी संपत्ति की चोरी एवं खनन राजस्व की क्षति पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-gives-green-signal-to-100-e-rickshaws-emphasis-on-voter-awareness/">हजारीबाग

: डीसी ने दिखाई 100 ई-रिक्शा को हरी झंडी, मतदाता जागरूकता पर जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही